लोगों को रुलाने लगा है प्याज, भाव के मामले में शतक लगाने के करीब

आढ़तियों का कहना है कि प्याज की कीमत में वृद्धि का सबसे बड़ा और मुख्य कारण महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र और मध्य प्रदेश से आने वाली प्याज की फसल का खराब होना है। इसके भाव में जल्द कमी आने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:51 PM (IST)
लोगों को रुलाने लगा है प्याज, भाव के मामले में शतक लगाने के करीब
साइबर सिटी के लोगों ने कहा कि प्याज ही नहीं आलू के भाव भी कर रहे हैं परेशान

गुरुग्राम [यशलोक सिंह]। कहां साइबर सिटी वाले प्याज के भाव में गिरावट का इंतजार कर रहे थे मगर हुआ विपरीत। अब प्याज के भाव प्रति किलोग्राम के हिसाब से शतक लगाने के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। आमजन का कहना है कि उनके लिए प्याज खरीदना और सेव खरीदना एक जैसा हो गया है। बात सिर्फ प्याज तक ही सीमित नहीं है आलू भी आंख दिखाने लगा है। उसका भाव भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव हो गया है।

आढ़तियों का कहना है कि प्याज की कीमत में वृद्धि का सबसे बड़ा और मुख्य कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र और मध्य प्रदेश से आने वाली प्याज की फसल का खराब होना है। इसके भाव में जल्द कमी आने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

पिछले साल इस समय तक प्याज 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव थी। जो अब बढ़कर सौ रुपये के करीब पहुंच गई है। शहर की खांडसा, गुरुद्वारा रोड और झाड़सा सब्जी मंडी में इस समय प्याज के भाव प्रति किलोग्राम 90 से 95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं डीएलएफ अन्य सेक्टर क्षेत्र में में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गई है। गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी मंडी के कारोबारी को रमेश बताते हैं कि बाजार में प्याज की आपूर्ति काफी कम हो गई है। जिसका असर यह हो रहा है कि लोगों तक यह काफी महंगे भाव में पहुंच रहा है।

गृहणी विशाखा का कहना है कि उनके यहां 10 दिन में कम से कम पांच किलोग्राम प्याज की खपत होती है। सर्दी के दौरान इसकी आवश्यक्ता अधिक होती है। मगर इसके भाव इतने आसमानी हो गए हैं कि पांच किलो के स्थान पर एक या डेढ़ किलोग्र्राम से ही काम चलाना पड़ेगा। यदि पहले की तरह से ही प्याज की खरीदारी करनें तो उनकी रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। झाड़सा रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे रोहित सरोज बताते हैं कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं उनके लिए प्याज खरीदना अब संभव नहीं रहा। समझ में नहीं आ रहा है कि प्याज के भाव में इतनी तेजी क्यों हैं। सरकार को इस पर गौर करना चाहिए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी