दीवाली की रात को पूर्व सरपंच के घर में घुसकर छह लोगों को मारी थी गोली, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े चार बदमाश

गांव कासन के एक घर में घुसकर छह लोगों को गोली मारने के मामले में चार आरोपितों को क्राइम ब्रांच की पालम विहार टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दीपावली की रात पांच-छह बदमाशों ने पूर्व सरपंच गोपाल सिंह के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 11:30 AM (IST)
दीवाली की रात को पूर्व सरपंच के घर में घुसकर छह लोगों को मारी थी गोली, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े चार बदमाश
दीपावली की रात पांच-छह बदमाशों ने पूर्व सरपंच गोपाल सिंह के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। गांव कासन के एक घर में घुसकर छह लोगों को गोली मारने के मामले में चार आरोपितों को क्राइम ब्रांच की पालम विहार टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दीपावली की रात पांच-छह बदमाशों ने पूर्व सरपंच गोपाल सिंह के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। छह लोगों को गोलियां लगी थीं। उनमें से चार की मौत हो गई।

दरअसल, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गांव कासन के पूर्व सरपंच स्व. गोपाल सिंह के परिवार के बलराम सिंह, सोनू सिंह, रिश्तेदार राजेश सिंह, विकास सिंह, हर्ष सिंह दीवाली की रात लगभग आठ बजे पूजन कर रहे थे। वहां पर आठ वर्षीय यश भी मौजूद था। उसी दौरान दो-तीन बाइक से पांच-छह हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे किसी को भी इधर-उधर छिपने का मौका नहीं मिला। इस वजह से मौके पर मौजूद सभी छह लोगों को गोली लगी।

अन्य लोग पूजन के नजदीक नहीं थे अन्यथा वे भी चपेट में आ सकते थे। 21 वर्षीय विकास सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आठ वर्षीय यश को गोली छूती हुई निकल गई। फिलहाल इस गोलीबारी में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में कई जगह नाकेबंदी की गई है।

आइएमटी मानेसर थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की चार टीमें छानबीन में जुटी थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दीवाली की रात को हुई घटना के मामले में आरोपितों से बिंदुवार पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी