Nand Kumar Singh: 1978 में नगर परिषद का चुनाव लड़कर किया था राजनीतिक जीवन का आगाज

नंद कुमार सिंह चौहान ने अपना राजनीतिक जीवन वर्ष 1978 में शाहपुर नगर परिषद का चुनाव लड़कर किया था। उसके बाद वह मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1985 से 1996 तक विधायक रहे। वर्ष 1996 में वह पहली बार लोकसभा सदस्य के चुने गए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:58 PM (IST)
Nand Kumar Singh: 1978 में नगर परिषद का चुनाव लड़कर किया था राजनीतिक जीवन का आगाज
मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र से सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान।

गुरुग्राम [सत्येंद्र सिंह]। मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र से सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले उनका इलाज भोपाल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। करीब बीस दिन पहले उन्हें मेंदाता अस्पताल भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।

भाजपा नेताओं ने जताया दुख

भाजपा नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित देश के कई बड़े नेताओं ने दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से दुखी हूं. उन्हें संसदीय कार्यवाही में योगदान, मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कौशल और प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

1978 में शाहपुर नगर परिषद का चुनाव लड़कर किया था चुनावी जीवन का आगाज

चौहान ने अपना राजनीतिक जीवन वर्ष 1978 में शाहपुर नगर परिषद का चुनाव लड़कर किया था। उसके बाद वह मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1985 से 1996 तक विधायक रहे। वर्ष 1996 में वह पहली बार लोकसभा सदस्य के चुने गए। इसके बाद वह वर्ष 1998, 1999, 2004, और 2014 व 2019 में भी सांसद बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली थी।

शिवराज ने जताया दुख- कहा मेरी व्यक्तिगत क्षति

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट मे लिखा है कि लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी