ससुराल जाने से पहले गुरुग्राम में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपित ने खुद को भी मारी गोली

पटौदी में युवक ने एक युवती की गोली मारक हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:30 AM (IST)
ससुराल जाने से पहले गुरुग्राम में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपित ने खुद को भी मारी गोली
ससुराल जाने से पहले गुरुग्राम में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपित ने खुद को भी मारी गोली

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। गुरुग्राम जिले के पटौदी में युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों विवाहित हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। युवती की 29 जून को शादी हुई थी। उसे आज यानी रविवार को ही ससुराल जाना था। युवती के शादी गुरुग्राम के एक निकटवर्ती गांव में हुई थी। 

आरोपित का नाम राजेश बताया जा रहा है। वह युवती को देर रात एक होटल परिसर में बुलाया था। मौके से अवैध असलहा बरामद हुआ है। मृतक राजेश के बच्चे भी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेश देर रात करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया। वह होटल में ही काम करता था। बताया जा रहा है कि राजेश नानवेज का होटल खोल रहा था। लॉकडाउन के दौरान होटल को बंद कर दिया था। घटना स्थल से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

नौवीं मंजिल से गिरने से श्रमिक की मौत

वहीं, गुरुग्राम के सेक्टर-95 इलाके में बनाई जा रही एक बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार को सटरिंग का काम कर रहे दो श्रमिक नीचे गिर गए। दोनों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले के गांव चार धाईया निवासी 25 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में की गई। घायल पप्पू भी कुंदन के ही गांव का रहने वाला है। मृतक के भाई चंदन की शिकायत पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने बिल्डर व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

आरोप है कि दोनों श्रमिकों को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इस वजह से काम करने के दौरान हादसा हुआ। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी