गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध तेज, स्थानीय लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध तेज हो गया है। सेक्टर 37 में नमाज पढ़ रहे लोगों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने नमाज़ियों के सामने जय श्री राम के नारे लगाए। मौके पर तैनात पुलिस ने लोगों को हंगामा करने से रोका।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 03:26 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 03:26 PM (IST)
गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध तेज, स्थानीय लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध तेज, स्थानीय लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध तेज हो गया है। सेक्टर 37 में नमाज पढ़ रहे लोगों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने नमाज़ियों के सामने जय श्री राम के नारे लगाए। मौके पर तैनात पुलिस ने लोगों को हंगामा करने से रोका। बता दें कि गुरुग्राम में खुले में नमाज का पिछले 3 महीने से विरोध चल रहा था। 

गुरुग्राम में सेक्टर 47, 12, 17 के बाद सेक्टर 37 में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध का मामला गरमा गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। 

बता दें कि गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में नमाज पढ़ने को लेकर लगातार गतिरोध जारी है। पिछले शुक्रवार को भी सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्राला पार्किंग स्थल पर नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। कहा कि वह उन्हें यहां नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दे सकते। इनका कहना है कि वह नमाज पढ़ने विरोधी नहीं हैं बशर्ते वह इसे उचित स्थान पर पढ़ी जाए। इसके लिए मस्जिदें हैं। यदि वहां नहीं जा पा रहे हैं तो अपने घरों में पढ़ें। सार्वजनिक स्थान इसके लिए किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। वहीं हिंदू संगठनों के सदस्यों ने उसी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ कर हवन किया।

मुंबई की आतंकी (26/11) घटना के बलिदानियों के आत्मा की शांति के लिए हवन भी किया। नमाज पढ़ने का विरोध होने के बाद पुलिस की सुरक्षा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी। हालांकि पहले के मुकाबले नमाज पढ़ने वाले लोगों की संख्या कम रही। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि शहर के जिन 20 स्थानों पर जिला प्रशासन ने नमाज पढ़ने की अनुमति दे रही है उसे वापस लिया जाए। बता दें कि इन्हीं 20 स्थानों में से एक सेक्टर-37 भी है। सार्वजनिक स्थानों पर नमाज का लगातार विरोध के कारण नमाज पढ़ने वालों की संख्या में कमी आई है।

chat bot
आपका साथी