Weather Update: फरीदाबाद-गुरुग्राम में तेज हवा के साथ हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

गुरुग्राम में रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:39 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:13 AM (IST)
Weather Update: फरीदाबाद-गुरुग्राम में तेज हवा के साथ हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Weather Update: फरीदाबाद-गुरुग्राम में तेज हवा के साथ हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। रविवार तड़के ही तेज हवा के बारिश शुरू हो गई जोकि सुबह सात बजे के बाद तक जारी रही। हालांकि अब बारिश बंद हो चुकी है। 

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। 

वहीं फरीदाबाद में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल रही। बारिश होने से फरीदाबाद के लोगों को भी भीषण से राहत मिली है।

इससे पहले शनिवार और शुक्रवार को क्षेत्र में काफी उमस और गर्मी रही। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन दोबारा तापमान में इजाफा हो गया।

बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान हैं उपभोक्ता

वहीं नगीना में पिछले दो माह से बिजली के वोल्टेज कम आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा निर्धारित समय तक भी बिजली, निगम के द्वारा नहीं दी जा रही है। यह आलम पिछले दो माह से नगीना क्षेत्र में लगातार चल रहा है। जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। यहां तक की बिजली की वजह से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को भी की है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी