गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती यूपी के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सत्यदेव सिंह का निधन

Former BJP MP Satyadev Singh passed away सत्यदेव सिंह 1977 में पहली बार गोंडा लोकसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए। इसके बाद 1991 और 1996 में भाजपा से चुनाव लड़ा और बलरामपुर संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 11:26 AM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 11:26 AM (IST)
गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती यूपी के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सत्यदेव सिंह का निधन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह की फाइल फोटो।

गुरुग्राम [आदित्य राज]। Former BJP MP Satyadev Singh passed away:  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और  उत्तर प्रदेश में गोंडा और बलरामपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे सत्यदेव सिंह का  हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह कोरोना वाय़रस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। पहले उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती किया गया था। हालत ठीक नहीं होने पर पूर्व सांसद को एयर एंबुलेंस से मेदांता लाया गया था। बुधवार की रात हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। बता दें कि सत्यदेव सिंह 1977 में पहली बार गोंडा लोकसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए। इसके बाद 1991 और 1996 में भाजपा से चुनाव लड़ा और  बलरामपुर संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह 1980 से 1985 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। दोपहर 12 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोंडा ले जाया जाएगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी