हमीरपुर एनकाउंटर में मारा गया अमर दुबे भी आया था फरीदाबाद, जानिए किन कारण से छोड़ा था विकास का साथ
हमीरपुर एनकाउंटर में मारा गया अमर दुबे भी फरीदाबाद आया था। यह फरीदाबाद में आकर किस कारण से वापस चला गया था। इस कारण का अब खुलासा हुआ है।
फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। कानपुर एनकांउटर में आठ पुलिसकर्मियों के खून से अपने हाथ रंगने के बाद अपराधी विकास दुबे वहां से निकल कर फरीदाबाद भी आया। यहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह यहां से निकल गया। अब ताजा जानकारी के मुताबिक हमीरपुर एनकाउंटर में मारा गया अमर दुबे भी फरीदाबाद आया था। ये सभी अपराधी उत्तर प्रदेश से अपराध करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में शरण लेने आए थे। इसी क्रम में वे फरीदाबाद में किसी अंकुर नाम के रिश्तेदार के घर छुपे थे।
अमर दुबे, विकास दुके और प्रभात फरीदाबाद में हरि नगर में अंकुर के घर रुके थे। कुछ कारणों के कारण अमर दुबे फरीदबाद से निकल गया। हालांकि यह पता चला है कि अमर यहां सिर्फ यह देख कर तसल्ली करने आया था कि विकास यहां किस तरह से रहेगा। वह पुलिस से कितना सेफ रह पाएगा। हालांकि जब उसने यहां की व्यवस्था देखी तो वह संतुष्ट होकर यहां से वापस चला गया। इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ साझा की। इसके बाद यूपी पुलिस ने अमर दुबे की तलाश शुरू की और हमीरपुर में पुलिस ने उसे देख लिया। यहां हुए एनकाउंटर में अमर दुबे मारा गया।
बता दें कि पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह विकास के इशारे पर किसी को भी मरने-मारने पर उतारू हो जाता था। यह भी पता चला कि वह हथियारों के साथ प्रदर्शन करता था यह उसका शौक था। शार्प शूटर होने के कारण व अक्सर मारपीट और लोगों के धमकाने के काम के लिए भेजा जाता था।
बता दें कि यूपी पुलिस ने विकास के सिर पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम रखा था जिसके बाद उसे बढ़ा कर 2.5 लाख रुपये किया गया जिसे अब 5 लाख रुपये कर दिया गया है। विकास को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।