संघ की बैठक में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, पहुंचेंगे सरसंघचालक डा. मोहन भागवत व भय्याजी जोशी

संघ की हरियाणा इकाई के प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। वह 14 नवंबर तक गुरुग्राम में ही रहेंगे। सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत एवं सरकार्यवाह भय्याजी जोशी मंगलवार गुरुग्राम पहुंच जाएंगे। बैठक 11 से 13 नवंबर तक चलेगी।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 04:45 PM (IST)
संघ की बैठक में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, पहुंचेंगे सरसंघचालक डा. मोहन भागवत व भय्याजी जोशी
संघ की हरियाणा इकाई की मीटिंग में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी। (फाइल फोटो)

गुरुग्राम [आदित्य राज]। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (क्षेत्रीय स्तर) की बैठक में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी। इसके लिए विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाति चित्रकारी श्री एसएन सिद्धेश्वर स्कूल में की जा रही है। यह जिम्मेदारी जाने माने चित्रकार सुधांशु सुतार को सौंपी गई है। मंगलवार दोपहर तक चित्रकारी का काम पूरा कर लिया जाएगा। अन्य तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

संघ की हरियाणा इकाई के प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने सोमवार से पूरी व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। वह 14 नवंबर तक गुरुग्राम में ही रहेंगे। सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत एवं सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भय्याजी जोशी) मंगलवार रात ही गुरुग्राम पहुंच जाएंगे। बैठक 11 से 13 नवंबर तक चलेगी। 

गुरुग्राम में पहली बार आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक को यादगार बनाने की तैयारी है। स्कूल परिसर में संघ की इकाई सेवा भारती द्वारा तैयार कराई गई स्वदेशी लड़ियां लगाई गई हैं। जगह-जगह रंगोली बनाई जा रही है। भले ही बैठक में हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ के ही प्रतिनिधि शामिल होंगे लेकिन देश के विभिन्न राज्यों की पहचान के हिसाब से चित्रकारी स्कूल के प्रवेश द्वार से लेकर सभागार तक की जा रही है। इसके पीछे सोच यह है कि बैठक लेने के लिए अखिल भारतीय स्तर के शीर्ष अधिकारी आ रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की संस्कृति की झलक दिखाई देनी चाहिए।

स्कूल के कमरों में ही रहने की व्यवस्था

बैठक में शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधियों के लिए ही नहीं बल्कि सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत एवं सरकार्यवाह भय्याजी जोशी के रहने की व्यवस्था भी स्कूल के कमरों में की गई है। यही नहीं जो भी कार्यकर्ता व्यवस्था में रहेंगे वे बैठक खत्म होने तक बाहर नहीं जाएंगे। कोविड-19 को देखते ही किसी को भी स्कूल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी कमरों को सैनिटाइज कर दिया गया है। जिस सभागार में बैठक होगी, उसे सैनिटाइज किया गया है।

बैठक के दौरान भी सुबह एवं शाम सभागार को सैनिटाइज किया जाएगा। व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे संघ के महानगर कार्यवाह हरीश कुमार, सह व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे महानगर सह संपर्क प्रमुख रामअवतार गर्ग, साज-सज्जा टीम के सदस्य व क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक यशवंत शेखावत आदि कई पदाधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में सोमवार को लगे रहे।

चित्रकार सुधांशु सुतार का कहना है कि भारतीय संस्कृति को दर्शाने का सबसे बेहतर माध्यम चित्रकारी है। इसे ध्यान में रखकर विभिन्न राज्यों की चित्रकारी की जा रही है। चित्रकारी इस तरह से की जाएगी कि उसे देखते ही संबंधित राज्य की सांस्कृतिक तस्वीर आंखों के सामने आ जाएगी। खुशी है कि चित्रकारी की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी