नमो देव्यै, महा देव्यै : मोनिका ने महामारी के दौर में निभाए सामाजिक दायित्व

मोनिका खन्ना पेशे से शिक्षा स्वास्थ्य और प्रबंधन के क्षेत्र में बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ी हैं। साथ ही वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करने में जुटी रहती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:08 PM (IST)
नमो देव्यै, महा देव्यै : मोनिका ने महामारी के दौर में निभाए सामाजिक दायित्व
नमो देव्यै, महा देव्यै : मोनिका ने महामारी के दौर में निभाए सामाजिक दायित्व

प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम

मोनिका खन्ना पेशे से शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रबंधन के क्षेत्र में बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ी हैं। साथ ही वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करने में जुटी रहती हैं। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने में मदद करना, उनकी परेशानियों के हल निकालना और ऐसे समय में लोगों को ढांढस बंधाना मोनिका की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। उन्होंने महामारी की शुरुआत से स्कूल में काम करते हुए और अब जीविका हेल्थ केयर के साथ काम करते हुए लोगों की हर संभव सहायता की है। लोगों को स्वस्थ रखने का प्रयास

लोगों को स्वस्थ रखने और बेहतर दिनचर्या देने के लिए मोनिका उन लोगों के बीच बैठ रही हैं जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच वे जागरूकता का संचार कर रही हैं कि योग और पौष्टिक भोजन को वे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसके लिए अब तक तो उन्हें नृत्य, योग और लाफ्टर थैरेपी सिखा रही थीं, लेकिन अब परिस्थितियां विकट होने के बाद वे इन्हें आनलाइन मार्गदर्शन भी देती हैं। मोनिका का कहना है कि उन्हें चिता होती है कि लोगों में स्वास्थ्य को लेकर उस स्तर की गंभीरता नहीं आ पा रही है जिसकी जरूरत है।

वे कहती हैं कि दिक्कतें आती तो लोग थोड़ा सतर्क होते हैं, लेकिन फिर वही हाल हो जाता है। ऐसे में वे चाहती हैं कि लोगों को नियमित व्यायाम के महत्व को समझा सकें। दे रही हैं आनलाइन मदद

मोनिका विभिन्न आनलाइन मंचों से लोगों को मदद के लिए भी मुहिम चला रही हैं। वे लोगों को समझा रही हैं कि यह समय डरने या हड़बड़ी दिखाने का नहीं है। बल्कि धीरज रखकर परिस्थितियों से मुकाबला करने का है। कमजोर तबके के लोगों, कामगारों और घरेलू सहायिकाओं और उनके परिवार को संबल दे रही हैं। कमजोर तबके के लोगों को शुरुआती दौर में राशन देना, जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाना और उन्हें उनके घरों तक भेजने का इंतजाम करना, यह सब मोनिका ने किया। उनका कहना है कि अभी भी वे जरूरतमंदों के लिए कमर कस रही हैं।

chat bot
आपका साथी