30 को होंगे नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम गुरुग्राम के प्रधान पद के लिए मध्यवर्ती चुनाव 30 जनवरी को होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:25 PM (IST)
30 को होंगे नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव
30 को होंगे नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम गुरुग्राम के प्रधान पद के लिए मध्यवर्ती चुनाव 30 जनवरी को होंगे। निगम के पुराने कार्यालय नगर निगम स्थित यूनियन कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप प्रधान सुरेश नोहरा, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील चिडालिया, आडिटर सुखदेव सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामनिवास ठाकरान, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार की देखरेख में 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान राज्य सचिव नरेश मलकट व प्रेस प्रवक्ता बसंत कुमार भी उपस्थित थे।

शाम तीन बजे तक छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार दो बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है और ढ़ाई बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरण किए जाएंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संघ के जिला प्रधान व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस चुनाव में नगर निगम में कार्यरत सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के नियमित व निगम रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को मतदान करने का अधिकार होगा।

शास्त्री ने बताया कि यह मध्यवर्ती चुनाव है। इसलिए यह चुनाव संघ के आगामी 2022 में होने वाले राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन तक मान्य होंगे। 30 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान किया जाएगा और पांच बजे से गिनती शुरू होगी। गिनती के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी