निगमायुक्त महीने में एक दिन पार्षदों के साथ करेंगे बैठक

आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण की ²ष्टि से नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को निगम पार्षदों से साथ मासिक बैठक करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:04 PM (IST)
निगमायुक्त महीने में एक दिन 
पार्षदों के साथ करेंगे बैठक
निगमायुक्त महीने में एक दिन पार्षदों के साथ करेंगे बैठक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण की ²ष्टि से नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को निगम पार्षदों से साथ मासिक बैठक करेंगे। यह बैठकें प्रति माह चौथे मंगलवार को निर्धारित शेड्यूल के तहत नगर निगम गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएंगी।

इस बारे में आदेश जारी करते हुए निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि उन्होंने महसूस किया है कि नगर निगम में कामकाज में सुधार करने और गुरुग्राम के निवासियों को नगर निगम की नागरिक सेवाओं के बेहतर वितरण की सख्त आवश्यकता है। वार्ड पार्षद के पास जाने के अलावा, आम जनता के पास अपनी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए उपयुक्त मंच नहीं है। आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण के ²ष्टिगत वार्ड पार्षद के साथ मासिक बैठक करना आवश्यक है।

प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को होने वाली इस बैठक के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए निगमायुक्त ने बताया कि इस दिन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक का समय जोन-1 क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जोन-तीन क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए 12:15 बजे से 1:15 बजे तक, जोन-दो क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए शाम तीन बजे से चार बजे तक तथा जोन-4 क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए शाम 4:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित अतिरिक्त निगमायुक्त व संयुक्त आयुक्त उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही नगर निगम के मुख्य अभियंता को भी बैठकों में उपस्थित रहेंगे।

---

chat bot
आपका साथी