विधायक करेंगे पुस्तकालय की शुरुआत

राजकीय वरिष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोंडसी में बने पुस्तकालय की शुरुआत सोहना के विधायक संजय सिंह शुक्रवार को करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:37 PM (IST)
विधायक करेंगे पुस्तकालय की शुरुआत
विधायक करेंगे पुस्तकालय की शुरुआत

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: राजकीय वरिष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोंडसी में बने पुस्तकालय की शुरुआत सोहना के विधायक संजय सिंह शुक्रवार को करेंगे। उपायुक्त अमित खत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। प्रधानाचार्य डा. श्याम राघव ने बताया कि बलिदानी कंवरपाल सिंह राघव राजकीय विद्यालय में छात्रों के लिए विवेकानंद पुस्तकालय बनाया गया है। इस पुस्तकालय में छात्रों को उनके विषयों के अलावा अनेक प्रकार की साहित्यिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें सहजता से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। इस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पुस्तकालय में छात्रों के बैठने के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। इस पुस्तकालय के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भोंडसी ने भी विशेष योगदान दिया है।

chat bot
आपका साथी