मानेसर निगम के गठन के दौरान तो विधायक ने लूटी वाहवाही: सुधीर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पटौदी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुधीर चौधरी ने कहा कि जब मानेसर नगर निगम का गठन किया तो पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने खूब वाहवाही लूटी। अब लोगों के काम नहीं होने पर पीछा छुड़ा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:35 PM (IST)
मानेसर निगम के गठन के दौरान तो
विधायक ने लूटी वाहवाही: सुधीर
मानेसर निगम के गठन के दौरान तो विधायक ने लूटी वाहवाही: सुधीर

जागरण संवाददाता, मानेसर: भाजपा विधायक सत्य प्रकाश ने मानेसर नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर घोटाले का बम फोड़ा तो विपक्षी नेताओं को भी सवाल उठाने का मौका मिल गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पटौदी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुधीर चौधरी ने कहा कि जब मानेसर नगर निगम का गठन किया तो पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने खूब वाहवाही लूटी। अब लोगों के काम नहीं होने पर पीछा छुड़ा रहे हैं।

सुधीर ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 29 गांवों में लोगों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी गांव में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है, कहीं भी कूड़े निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। हर गांव में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारी सीट पर मिलते नहीं फोन काल रिसीव नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि निगम का गठन भाजपा की सोची समझी साजिश है। साजिश के तहत ही क्षेत्र की अरबों रुपये की जमीन और करोड़ों रुपये का पंचायती फंड को इधर से उधर करने प्रक्रिया शुरू की गई थी। सभी गांवों की पंचायती जमीन और पैसे निगम के अधीन चले गए हैं। अब निगम के अधिकारियों द्वारा ही लोगों के कार्य किए जा सकते हैं।

सुधीर चौधरी ने कहा कि निगम से बेहतर तो ग्राम पंचायत ही थी। पंचायत के समय लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था। अगर कुछ समस्याएं होती तो सरपंच द्वारा उनको दूर करा दिया जाता था। अब नए निर्माण को शुरू करते ही निगम के अधिकारी नोटिस भेज देते हैं। पुराने मकानों को बिना पास दिखाया जा रहा है। सभी सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। पारदर्शिता के नाम पर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रवेश यादव भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी