किसान हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें किसान मोर्चा: सुधा यादव

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों की बैठक ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:26 PM (IST)
किसान हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें किसान मोर्चा: सुधा यादव
किसान हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें किसान मोर्चा: सुधा यादव

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों की बैठक ली। डा. सुधा यादव ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करें। किसान खुशहाल होने पर ही देश की तरक्की होगी। किसान मोर्चा ने सुधा यादव को शीतला माता की चुनरी भेंटकर स्वागत किया।

डा. सुधा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए किसानों को भी परंपरागत खेती छोड़ नई तकनीकी के साथ खेती के तरीके अपनाने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार ने किसानों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। किसानों तक इन योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पाती है। किसान मोर्चा के पदाधिकारी यह जिम्मेदारी लें कि वे किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को एक एक किसान तक पहुंचाने का काम करेंगे। इससे किसान लाभान्वित हो सकेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री मुकेश जैलदार, उपाध्यक्ष करमचंद यादव, दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष सीताराम सिघल, सिया शर्मा, नवीन यादव, सतीश कुमार, राजेश ठाकरान, सुनील वर्मा, सूबेदार ओम प्रकाश यादव, राजीव कटारिया, संदीप जौहरी, महावीर, सुरेश यादव के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश जैलदार ने बताया कि 31 अक्टूबर को मोदी की मन की बात सुनने का कार्यक्रम बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चंदू बुढेडा में रखा गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुधा यादव को आमंत्रित किया। उन्होंने किसान मोर्चा का आमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी