मारुति कुंज मेंकई लोग डेंगू की चपेट में

मारुतिकुंज के आसपास लगती कॉलोनियों मोहननगर, वाटिकाकुंज, कृष्णाकुंज के लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। मोहन नगर के लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में ही छह लोग डेंगू से पीड़ित हैं। वाटिकाकुंज व आसपास की कालोनियों में प्रशासन ने इसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नही उठाया है। मारुतिकुंज के आसपास काफी क्षेत्र में कॉलोनियां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 04:19 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 04:19 PM (IST)
मारुति कुंज मेंकई लोग डेंगू की चपेट में
मारुति कुंज मेंकई लोग डेंगू की चपेट में

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: मारुतिकुंज के आसपास लगती कॉलोनियों मोहन नगर, वाटिकाकुंज, कृष्णाकुंज के लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। मोहन नगर के लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में ही छह लोग डेंगू से पीड़ित हैं। वाटिकाकुंज व आसपास की कॉलोनियों में प्रशासन ने इसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

मारुतिकुंज के आसपास काफी क्षेत्र में कॉलोनियां विकासित होती जा रही हैं। सोहना रोड के साथ लगती कॉलोनी मोहन नगर के आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रमोद कंबोज कहते हैं कि उनकी कॉलोनी में डेंगू के कई मरीज पाए गए हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण बुखार का तो हर घर में कोई ना कोई मरीज पाया जाएगा। कॉलोनी में बने गड्ढों में जगह-जगह पानी भरा होने से मच्छर पैदा हो रहे हैं। इसकी वजह से लोगों में बीमारी फैल रही है। एक महीने के दौरान उनकी कॉलोनी में ही छह महिलाओं व बच्चों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। राहुल पुत्र महाबीर ¨सह, सन्नी पुत्र दशरथ, सोनू पुत्र सुजय कुमार, शिखा पत्नी सन्नी, सुमर पत्नी रणविजय व स्तुति पुत्री सुजय कुमार डेंगू से पीड़ित हैं।

रेयान एनक्लेव के प्रधान राजेंद्र डागर कहते हैं कि पिछले दिनों बरसात के बाद पानी की निकासी ना होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। इस पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं। प्रशासन व पंचायत का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। निखिलेश कुमार का कहना है कि डेंगू का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। प्रशासन को पूरे क्षेत्र में फॉ¨गग करानी चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

- बारिश के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में फॉ¨गग कराई गई है। कोई भी कॉलोनी ऐसी नहीं है, जिसमें फॉ¨गग ना कराई गई हो। अगर इसके बाद भी किसी कॉलोनी में लोगों को जरूरत है तो लोग पंचायत को इस बारे में बताएं। तुरंत फॉ¨गग करा दी जाएगी।

-सुरज्ञान ¨सह, सरपंच, नयागांव पंचायत

chat bot
आपका साथी