फॉलोअप : मनोज डागर के बयान का पुलिस को इंतजार

अलीपुर की सरपंच ममता डागर के पति मनोज डागर को गोली मार जान से मारने का प्रयास करने वाले कौन थे यह मनोज के बयान के बाद ही पता चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:15 AM (IST)
फॉलोअप : मनोज डागर के बयान का पुलिस को इंतजार
फॉलोअप : मनोज डागर के बयान का पुलिस को इंतजार

संवाद सहयोगी, सोहना: अलीपुर की सरपंच ममता डागर के पति मनोज डागर को गोली मार जान से मारने का प्रयास करने वाले कौन थे, यह मनोज के बयान के बाद ही पता चलेगा। सोहना सिटी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे कि जमीन की रंजिश के चलते मनोज को मारने का प्रयास किया। वारदात को अंजाम किसने दिया और साजिश किसने रची, यह मनोज के बयान के बाद ही पता चलेगा। बृहस्पतिवार देर शाम तक मनोज बयान देने की स्थिति में नहीं हुए। हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

मनोज बुधवार को नौ साल की बेटी को लेकर सोहना सिटी थाने के सामने स्थित प्राइवेट अस्पताल आए हुए थे। बच्ची की दवा लेने के बाद जैसे ही वह बाहर आए मास्क पहले दो युवकों में से एक ने उनके ऊपर गोली चला दी थी। बदमाशों को देख मनोज पलट कर अस्पताल की ओर भागे थे। गोली उनके गर्दन के पिछले हिस्से में लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक भाग गए। उनकी पहचान भी अभी नहीं की जा चुकी है। वहीं मनोज का इलाज मेदांता में चल रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने कहा अभी मनोज का बयान नहीं लिया जा सका।

chat bot
आपका साथी