तीन माह से मुख्य सड़क पर टूटा है मैनहोल का ढक्कन

शहर में जगह-जगह मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं। ढक्कन नहीं होने के कारण इनमें गिरकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 05:37 PM (IST)
तीन माह से मुख्य सड़क पर टूटा है मैनहोल का ढक्कन
तीन माह से मुख्य सड़क पर टूटा है मैनहोल का ढक्कन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : शहर में जगह-जगह मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं। ढक्कन नहीं होने के कारण इनमें गिरकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। पिछले तीन माह से ओल्ड जेल चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के नजदीक मैनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है। नगर निगम की ओर से इस पर ढक्कन नहीं लगाने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। गड्ढे में कोई राहगीर या वाहन न गिर जाए, इसके लिए लोगों ने यहां पर पेड़ की टहनी लगा दी है।

---

हीरो होंडा चौक पर खुली छोड़ी ड्रेन

हीरो होंडा चौक के नजदीक ड्रेन खुली छोड़ी हुई है। जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रेन का ढक्कन नहीं होने के कारण कोई भी इसमें गिरकर चोटिल हो सकता है। अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

chat bot
आपका साथी