रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में लंबी कतारें

महाशिवरात्रि के अवसर पर फरुखनगर क्षेत्र के लोगों ने भगवान शिवजी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं कर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया और अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 03:56 PM (IST)
रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में लंबी कतारें
रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में लंबी कतारें

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: महाशिवरात्रि पर फरुखनगर क्षेत्र के लोगों ने भगवान शिव की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया और अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। महाशिवरात्रि को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह नजर आया। गांव के मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। महादेव के भजनों पर उनके भक्त झूमते नजर आए। इसके अलावा फरुखनगर कस्बे के प्राचीन काला महादेव मंदिर में दूरदराज के श्रद्धालु भी रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी गिरीश चंद भारद्वाज ने बताया कि काला महादेव मंदिर हिदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है।

chat bot
आपका साथी