विकास के पथ पर और तेजी से दौड़ेगा देश

एनडीए की प्रचंड जीत के बाद विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का मानना है कि अब देश और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। यही नहीं पूरी दुनिया में देश का और मान-सम्मान बढ़ेगा। सभी का यह भी मानना है कि देश के लोगों ने जाति व धर्म के दायरे से बाहर आकर राष्ट्रवाद को अपनाया। एनडीए की भारी जीत इस बात का प्रतीक है। राष्ट्रवादी सोच देश को कम से कम समय में बहुत अधिक ऊंचाई पर ले जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 07:26 PM (IST)
विकास के पथ पर और तेजी से दौड़ेगा देश
विकास के पथ पर और तेजी से दौड़ेगा देश

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : एनडीए की प्रचंड जीत के बाद विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का मानना है कि अब देश और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। यही नहीं पूरी दुनिया में देश का और मान-सम्मान बढ़ेगा। सभी का यह भी मानना है कि देश के लोगों ने जाति व धर्म के दायरे से बाहर आकर राष्ट्रवाद को अपनाया। एनडीए की भारी जीत इस बात का प्रतीक है। राष्ट्रवादी सोच देश को कम से कम समय में बहुत अधिक ऊंचाई पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी नेतृत्व क्षमता अब साबित करने की आवश्यकता नहीं है। पूरी दुनिया उनकी नेतृत्व क्षमता से परिचित है। अब पांच साल केवल काम ही काम। उनके भीतर इतनी क्षमता है कि वह देश की दशा व दिशा पांच साल में बदलकर रख देंगे। पूरा देश व दुनिया उनसे बहुत अपेक्षा रख रहा है। मोदी निश्चित रूप से अपेक्षाओं पर उतरेंगे।

- कपिल गुप्ता, संयुक्त महानिदेशक, ट्रेड प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता की वजह से पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। अब वह अपनी दूसरी पारी में और अधिक सक्रियता दिखाएंगे। इससे न केवल देश विकास के पथ पर और अधिक तेजी से अग्रसर होगा बल्कि पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान और अधिक बढ़ेगा। इस बार की जीत राष्ट्रवाद की जीत है। सही मायने में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया था।

- आरएस ठाकुर, चेयरमैन, श्यामा पावर इंडिया लिमिटेड राष्ट्रवाद के मुद्दे को देश के लोगों ने स्वीकार किया, इससे साफ है कि देश को सभी मजबूत बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से पूरे देश में राष्ट्रीयता की भावना बढ़ी है। सभी लोगों ने देश के बारे में सोचते हुए एनडीए को प्रचंड बहुत से जीत दिलाई। उम्मीद है कि केंद्र में बनने वाली नई सरकार और अधिक बेहतर तरीके से कार्य करेगी। जल्द ही यह राष्ट्र पूरी दुनिया का सिरमौर बनेगा।

- राकेश अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता, निवासी सेक्टर पांच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एक मजबूत सरकार बनेगी। देश की जनता ने भरपूर मत पक्ष में दिया है। अब देश और अधिक तेजी से विकास के पथ अग्रसर होगा। विकास के लिए आवश्यक है एक मजबूत सरकार, एक स्थायी सरकार। मजबूत सरकार ही किसी भी स्तर का निर्णय ले सकती है।

- केके गांधी, उपाध्यक्ष, सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि देश ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देश के लोगों में आत्मविश्वास पैदा हुआ है कि मोदी है कुछ भी मुमकिन है। सेना का मनोबल बढ़ाया। पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया। अब और तेजी से देश का विकास होगा।

- गिरिराज धींगड़ा, उपाध्यक्ष, पंजाबी बिरादरी महासभा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी