कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ लोकतंत्र का महापर्व

कड़ी सुरक्षा के साये में बृहस्पतिवार को जिले में मतगणना कार्य यानी लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई। किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए पुलिस आयुक्त मोहम्मद पुलिस महकमे की तरफ से चुनाव कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शशांक कुमार सावन के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला उपायुक्त अमित खत्री भी मतगणना केंद्रों का राउंड लगाते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:47 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ लोकतंत्र का महापर्व
कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ लोकतंत्र का महापर्व

आदित्य राज, गुरुग्राम

कड़ी सुरक्षा के साये में बृहस्पतिवार को जिले में मतगणना कार्य यानी लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई। किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए पुलिस आयुक्त मोहम्मद, पुलिस महकमे की तरफ से चुनाव कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शशांक कुमार सावन के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला उपायुक्त अमित खत्री भी मतगणना केंद्रों का राउंड लगाते रहे।

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी एवं सोहना के लिए मतगणना केंद्र सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए थे। मतगणना कार्य पूरी तरह शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो, इसके लिए लगभग एक हजार पुलिसकर्मी मतगणना केंद्रों के भीतर से लेकर बाहर तक तैनात किए गए थे। केंद्रों के बाहर सात नाके लगाए गए थे। सभी पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से निर्धारित स्थानों पर तैनात हो गए थे।

महाविद्यालय के मुख्य गेट से ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लेकर अन्य लोगों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। बाकी गेट बंद कर दिए गए थे। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों को सुरक्षा जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ा। इसके लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था थी। किसी को भी केंद्रों के भीतर कुछ भी लेकर जाने की इजाजत नहीं दी गई। बेल्ट, मोबाइल, पेन, चाबी सहित सभी सामान बाहर ही जमा करा लिए गए थे। एजेंटों को केंद्रों के भीतर प्रशासन की ओर से पेन एवं कागज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर अधिकारियों ने लगाया राउंड

मतगणना के दौरान किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसके लिए पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शशांक कुमार सावन के साथ समय-समय पर राउंड लगाया। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारियों से भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश जारी किए। मतगणना के दौरान किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो इसके लिए गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी एवं सोहना विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी क्रमश: पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) सुमेर सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सुलोचना गजराज, पुलिस उपायुक्त (मानेसर) राजेश कुमार एवं पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) हिमांशु गर्ग को सौंपी गई थी। महाविद्यालय के सामने व आसपास सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से महाविद्यालय के सामने की मुख्य सड़क यानी महरौली रोड व आसपास की सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इस वजह से दिन भर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। महरौली रोड पर चार नाके लगाए गए थे। तीन नाके आसपास की सड़कों पर लगाए गए थे। ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) हिमांशु गर्ग स्वयं संभाल रहे थे। लॉ एंड आर्डर की जिम्मेदारी पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) सुमेर सिंह यादव संभाल रहे थे। स्ट्रांग रूम के आसपास सबसे अधिक थी सुरक्षा

चारों विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम के आसपास सबसे अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बीएसएफ के जवान स्ट्रांग रूमों के गेट पर तैनात थे। इसके बाद कुछ दूरी पर आइआरबी के जवान थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस के जवान तैनात थे। इसके बाद भी अन्य पुलिस अधिकारी पूरे दिन राउंड लगाते रहे। खुशी है कि मतदान की तरह ही मतगणना के दौरान भी सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। इसके लिए सुरक्षा में तैनात किए गए सभी जवान व अधिकारी बधाई के पात्र हैं। साथ ही आम लोगों ने भी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद की। चार कंपनियां रिजर्व रखी गई थीं, किसी भी स्तर पर उनका उपयोग नहीं हो सका।

- शशांक कुमार सावन, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), गुरुग्राम

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी