लाइफस्टाइल: पारंपरिक बंधेज ने ओढ़ा आधुनिकता का लिबास

बंधेज डिजाइ¨नग अब पारंपरिक परिधियों को तोड़कर आधुनिकता का लिबास ओढ़ रही है। ऐसे में युवाओं को बंधेज ¨प्रट काफी पसंद आ रहे हैं। पारंपरिक परिधानों में बंधेज तो हमेशा से ही लोगों की पसंद बनता रहा है लेकिन मॉडर्न परिधानों तक इसकी पहुंच ने अब इसके कद्रदानों की संख्या बढ़ा दी है। अब इस तरह का ¨प्रट नए साल का नया ट्रेंड बन रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 06:09 PM (IST)
लाइफस्टाइल: पारंपरिक बंधेज ने ओढ़ा आधुनिकता का लिबास
लाइफस्टाइल: पारंपरिक बंधेज ने ओढ़ा आधुनिकता का लिबास

प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम

बंधेज डिजाइ¨नग अब पारंपरिक दायरों को तोड़कर आधुनिकता का लिबास ओढ़ रही है। ऐसे में युवाओं को बंधेज ¨प्रट काफी पसंद आ रहे हैं। पारंपरिक परिधानों में बंधेज तो हमेशा से ही लोगों की पसंद बनता रहा है लेकिन मॉडर्न परिधानों तक इसकी पहुंच ने अब इसके कद्रदानों की गिनती बढ़ा दी है। इस तरह का ¨प्रट नए साल का नया ट्रेंड बन रहा है। नए प्रयोग बना रहे हैं लोकप्रिय

फैशन डिजाइनर नीता आनंद का कहना है कि टाई एंड डाई यानी बंधेज के डिजाइन हमेशा से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं लेकिन पारंपरिक परिधानों तक इसकी सीमितता ने इसे बड़े वर्ग तक नहीं पहुंचाया था। अब इंटरनेशनल डिजाइनर्स ने इस ¨प्रट के साथ प्रयोग करने शुरू किए तो युवाओं ने इसे खूब सराहा। अब हर तरह के ड्रेस पैटर्न में बंधेज के रंग देखने को मिल रहे हैं। लोगों को इसके साथ प्रयोग इतने भा रहे हैं कि लोग हर तरह के परिधानों में इस ¨प्रट की मांग कर रहे हैं। एक्सेसरीज व इंटीरियर में भी बंधेज के रंग

कपड़ों के साथ साथ एक्सेसरीज में भी बंधेज के रंग देखने को मिल रहे हैं। रिस्टबैंड, हेयर एक्सेसरी, यहां तक कि फैब्रिक ज्वेलरी में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। फैशन डिजाइनर हिना अरोड़ा का कहना है कि बंधेज के रंग इतने 'इन' हैं कि अपैरल से लेकर इंटीरियर तक में इन्हें सराहा जा रहा है। कुशन, पर्दे व फर्नीचर तक में बंधेज के बेहतरीन रंग बिखर रहे हैं। रंगों पर विशेष ध्यान

फैशन डिजाइनर हिना का कहना है कि बंधेज के पारंपरिक रंग बेहद चटख होते थे। यह चटख रंग पार्टी आदि में ही चलते हैं। आधुनिक बंधेज परिधानों में ब्लैक एंड व्हाइट, ग्रे एंड व्हाइट, चॉकलेट ब्राउन के साथ अन्य पेस्टल रंगों को पसंद किया जा रहा है। अंग्रेजी रंगों के साथ बनाई बंधेज डिजाइन के क्रॉप टॉप, पैंट्स, शॉर्ट, लॉन्ग व शॉर्ट ड्रेसेज फैशन जगत में नई हलचल उत्पन्न कर रही हैं। बंधेज राजस्थानी व गुजराती परंपरा को दर्शाता है। अब यह क्षेत्र विशेष की सीमाओं से निकलकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। विदेश में मिली नई पहचान व प्रयोगों को शहरी युवा खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें हम लोग रंगों व फैब्रिक में प्रयोग के जरिए नया लुक दे रहे हैं।

- पूनम दुबे, फैशन डिजाइनर बंधेज के रंग मॉडर्न डिजाइ¨नग को काफी प्रभावित कर रहे हैं। फैब्रिक के साथ प्रयोग व नए रंगों के मिश्रण से बेहतरीन प्रयोग किए जा रहे हैं। मॉडर्न पैंट्स से लेकर स्कर्ट व स्टाइलिश ड्रेसेज तक में इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें लोग लेटेस्ट सू¨दग व पेस्टल शेड्स को पसंद कर रहे हैं।

- राखी कपूर, फैशन डिजाइनर

chat bot
आपका साथी