वर्ष 2025 तक हो जाएगा काशी विश्वनाथ मंदिर का समाधान : प्रेमचंद गोयल

Kashi Vishwanath temple राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख रहे वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल का मानना है कि 2025 तक काशी विश्वनाथ मंदिर का भी समाधान हो जाएगा। इस बारे में धीरे-धीरे तैयारी चल रही है।

By Aditya RajEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:55 PM (IST)
वर्ष 2025 तक हो जाएगा काशी विश्वनाथ मंदिर का समाधान : प्रेमचंद गोयल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख रहे वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल

गुरुग्राम [आदित्य राज]। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख रहे वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल का मानना है कि 2025 तक काशी विश्वनाथ मंदिर का भी समाधान हो जाएगा। इस बारे में धीरे-धीरे तैयारी चल रही है। प्रयास है कि मुस्लिम समुदाय ही आगे बढ़कर समाधान के लिए तैयार हो जाए। इससे पूरी दुनिया में बेहतर संदेश जाएगा। वैसे इस दिशा में विशेष रूप से प्रयास राम मंदिर निर्माण के बाद शुरू किया जाएगा।

शनिवार शाम गोल्फ कोर्स रोड स्थित मैगनोलियास सोसायटी में आयोजित निधि समर्पण कार्यक्रम में पहुंचे संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा जितने भी मामले हैं, उन सभी का समाधान अगले कुछ वर्षों के दौरान हो जाएगा। राम मंदिर का निर्माण शुरू होने से आत्मविश्वास बढ़ा है। जन्मभूमि पर ही राम मंदिर बने यह करोड़ों रामभक्तों का सपना था।

यह पूरा होने जा रहा है। काशी विश्वनाथ की समस्या का समाधान मुश्किल नहीं है। सभी प्रमाण मौजूद हैं। सामने नंदी का मंदिर है। दो साल राम मंदिर के निर्माण में लगेगा। तब तक बातचीत के आधार पर माहौल तैयार किया जाएगा। मंदिर निर्माण के बाद समाधान की दिशा में हर स्तर पर प्रयास शुरू किए जाएंगे।

वर्ष 2025 तक भारत बनेगा विश्व गुरु वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। पूरी दुनिया में भारत को लेकर बेहतर माहौल बन चुका है। अपने आप ही पूरी दुनिया भारत को विश्व गुरु के रूप में स्वीकार कर लेगी। वर्षों पहले देश के महापुरुषों ने जो सपने देखे थे, वह धीरे-धीरे पूरे हो रहे हैं।

देश के भीतर गो-हत्या के ऊपर भी वर्ष 2025 तक पूरी तरह रोक लग जाएगी। ऐसा माहौल धीरे-धीरे बन रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर से देख रही है। भारत से ही पूरी दुनिया को शांति का संदेश मिला है और आगे मिलेगा। भारत शांति दूत के रूप में पूरी दुनिया के भीतर धीरे-धीरे स्थापित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी