विविध: कल्पना रंगा बनीं मिसेज इंडिया 2021 की सेकंड रनरअप

आइकन फैशन ग्रुप द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया 2021 में जिले की कल्पना रंगा सेकंड रनरअप रहीं। कल्पना रंगा ने बताया कि मिसेज इंडिया 2021 का फिनाले नोएडा में हुआ था। इसमें देशभर से 46 प्रतिभागी शामिल हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:45 PM (IST)
विविध:  कल्पना रंगा बनीं मिसेज इंडिया 2021 की सेकंड रनरअप
विविध: कल्पना रंगा बनीं मिसेज इंडिया 2021 की सेकंड रनरअप

जासं, गुरुग्राम: आइकन फैशन ग्रुप द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया 2021 में जिले की कल्पना रंगा सेकंड रनरअप रहीं। कल्पना रंगा ने बताया कि मिसेज इंडिया 2021 का फिनाले नोएडा में हुआ था। इसमें देशभर से 46 प्रतिभागी शामिल हुए थे। विभिन्न राउंड जीतने के बाद कल्पना रंगा ने मिसेज इंडिया 2021 की सेकंड रनरअप का खिताब जीता है। इससे पहले भी उन्होंने गुजरात में वीपीआर मिसेज इंडिया में हिस्सा लिया था। कल्पना रंगा शिक्षा विभाग में जिला परियोजना संयोजक हैं।

मेयर ने मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मेयर मधु आजाद ने प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम गुरुग्राम में मनोनीत किए गए तीन सदस्यों को निष्ठा की शपथ दिलाई। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए समारोह में मेयर ने मनोनीत सदस्य यादराम जोया, मनीष यादव व कृष्ण कुमार को शपथ दिलाई। इस मौके पर गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिगला, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा, अतिरिक्त निगमायुक्त एवं निगम सचिव रोहताश बिश्नोई, मुख्य अभियंता ठाकुर लाल शर्मा, संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार व हरिओम अत्री सहित निगम पार्षदगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अतर सिंह बने आर्य समाज के प्रधान

वि., गुरुग्राम: आर्य समाज सरस्वती एंक्लेव की आर्य चंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से संरक्षक आर्य विनोद भारद्वाज, प्रधान अतर सिंह आर्य, उपप्रधान चंद्रभान आर्य व अजय आर्य, मंत्री आर्य नटवर सिंह, उपमंत्री अरुण पटेल, कोषाध्यक्ष आर्य रामशंकर, सह कोषाध्यक्ष सतीश, प्रचारमंत्री चंद्र सिंह रावत और पुस्तकालय अध्यक्ष लोकेश सोनगरा को चुना गया है। सभी ने वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार और आर्य समाज के सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाने की शपथ ली।

chat bot
आपका साथी