जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा जजपा का स्थापना दिवस: रिशी राज राणा

झज्जर में मनाए जाने वाले तीसरे स्थापना दिवस को जजपा जन सरोकार दिवस के रूप में मनाएगी। यह बात जजपा जिलाध्यक्ष रिशी राज राणा ने रविवार को सोहना हलका की कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 04:55 PM (IST)
जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा  जजपा का स्थापना दिवस: रिशी राज राणा
जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा जजपा का स्थापना दिवस: रिशी राज राणा

संवाद सहयोगी, सोहना: झज्जर में मनाए जाने वाले तीसरे स्थापना दिवस को जजपा (जननायक जनता पार्टी) जन सरोकार दिवस के रूप में मनाएगी। यह बात जजपा जिलाध्यक्ष रिशी राज राणा ने रविवार को सोहना हलका की कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि जजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं एक परिवार है। सोहना क्षेत्र के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता संगठन को और मजबूती देंगे।

जजपा हलका सोहना के अध्यक्ष सतीश राघव घामडोज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जिलाध्यक्ष रिशी राज राणा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी की घोषणा की है।

नई कार्यकारिणी में महिपाल खटाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वेद प्रकाश, मोनू, गौरव, दीपक, तपन को हलका उपाध्यक्ष और आनंद, सुमित, प्रदीप, संजय, भरत को सह उपाध्यक्ष बनाया गया है। रामपाल, हरनेक, पाल, सचिन, उमेश, योगेंद्र को महासचिव और मनोज उल्हावास, लखन, देशराज, बलराज, भूपेंद्र, पवन कुमार को संगठन सचिव बनाया गया है। संदीप को कोषाध्यक्ष, दीपक और विपिन को प्रेस प्रवक्ता, भगत, संजीव, अनिल, धोलू घाटा, राहुल हरसाना, आदित्य हरसाना, प्रवीण, लोकेश राघव, राकेश को सचिव चुना गया है।

रिकू, जितेंद्र, मोहन चौहान, उमर खान को सह सचिव चुना गया है। इस अवसर भूतपूर्व कर्मचारी सेल के जिला संयोजक रामनिवास फौजी, जिला कार्यालय सचिव दीपक यादव, युवा हलका संयोजक सोहना अभिषेक शर्मा, सन्नी कटारिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दैनिक रेल यात्री संघ की बैठक हुई

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: फरुखनगर- गढ़ी हरसरू से दिल्ली के बीच यात्री ट्रेन नहीं चलाने के विरोध में रविवार को फरुखनगर के राजीव चौक पर दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारी ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता राव मान सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारी सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मिलेंगे। बैठक में बताया कि रेल प्रशासन की तरफ से सभी अन्य रूटों पर यात्री ट्रेन चलाई हुई है लेकिन फरुखनगर- दिल्ली के बीच एक भी यात्री ट्रेन नहीं चलाई गई। इस रूट पर यात्री ट्रेन नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्री ट्रेन कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई थी उसके बाद अभी तक दोबारा ट्रेन को नहीं चलाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन चलाए जाने को लेकर कई बार सांसद, विधायक और अन्य नेताओं से मिले लेकिन ट्रेन चलाए जाने को लेकर केवल आश्वासन ही दिया गया। ऐसे में लोगों में रोष पनप रहा है। अगर जल्द रेल प्रशासन की तरफ से ट्रेन नहीं चलाई गई तो आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में भीम सिंह सारवान, हरभजन बाजवा, गौरी शंकर शर्मा, विजय शर्मा पातली, विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी