नींबू दौड़ में रितु, रंगोली दौड़ में दीपिका प्रथम

दैनिक जागरण सखी क्लब तथा लेबरनम स्कूल भोंडसी की तरफ से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नींबू दौड़ में रितु गंगल ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि सुचित्रा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:18 PM (IST)
नींबू दौड़ में रितु, रंगोली दौड़ में दीपिका प्रथम
नींबू दौड़ में रितु, रंगोली दौड़ में दीपिका प्रथम

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: दैनिक जागरण सखी क्लब तथा लेबरनम स्कूल भोंडसी की तरफ से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नींबू दौड़ में रितु गंगल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सुचित्रा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। टायर दौड़ में पूनम यादव ने प्रथम और रितु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भाजपा की डूंडाहेड़ा मंडल अध्यक्ष तृप्ति अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका वसुंधरा राघव ने की।

पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद कुमार पाल सिंह राघव राजकीय वरिष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोंडसी के प्रधानाचार्य डा. श्याम सिंह राघव, मंडल अध्यक्ष रामकिशन राघव, मारुति कुंज सोसायटी के उपाध्यक्ष अजीत तंवर रहे। लेबरनम स्कूल स्टाफ और सखी क्लब की सदस्यों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता ने माहौल को बेहद रोचक बना दिया। रस्साकशी में दोनों टीमों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। लेबरनम स्कूल स्टाफ की टीम ने सखी क्लब की टीम को इस प्रतियोगिता में शिकस्त दी।

मुख्य अतिथि तृप्ति अग्रवाल ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अर्जुन मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊष्मा सचदेवा ने कहा कि दैनिक जागरण महिला सशक्तीकरण के निरंतर प्रयास कर रहा है। दैनिक जागरण महिला सशक्तिकरण के साथ साथ सामाजिक उत्थान के लिए अपने सात सरोकार को भी बखूबी निभा रहा है।

लेबरनम स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह राघव, भाजपा अर्जुन मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊष्मा सचदेवा, शीशपाल विहार की सुगंधा जैन, भोंडसी गांव के यशवीर राघव, भोंडसी मंडल के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, भोंडसी राजकीय विद्यालय की मुख्य अध्यापिका लक्ष्मी राघव, परीक्षा गुप्ता, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह भोंडसी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु सिंह के अलावा गांव के अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम

नींबू दौड़ (महिला वर्ग)

प्रथम, रितु गंगल

द्वितीय, सुचित्रा सिंह नींबू दौड़ (बालिका वर्ग)

प्रथम, गौरी

द्वितीय, हिमांशी

तृतीय, मेनका टायर दौड़

प्रथम, पूनम यादव

द्वितीय, रितु

तृतीय, अनीता चहल

100 मीटर दौड़ (20 से 30 आयु वर्ग)

प्रथम, आयुषी

द्वितीय, ²ष्टि

तृतीय, दीपांशी

100 मीटर दौड़ (31 से 50 आयु वर्ग)

प्रथम, चांदनी

द्वितीय, रजनी

तृतीय, अनीता चहल रंगोली दौड़

प्रथम, दिपिका

द्वितीय, चांदनी

तृतीय, रीटा सिंह

chat bot
आपका साथी