अवैध कॉलोनी काटकर बनाए गए निर्माणों को तोड़ा

कार्टरपुरी रोड नॉर्थ कैंप यूनिवर्सिटी के पीछे आयुध डिपो के 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटकर बनाए अवैध निर्माणों को नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:49 PM (IST)
अवैध कॉलोनी काटकर बनाए गए निर्माणों को तोड़ा
अवैध कॉलोनी काटकर बनाए गए निर्माणों को तोड़ा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कार्टरपुरी रोड नॉर्थ कैंप यूनिवर्सिटी के पीछे आयुध डिपो के 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटकर बनाए अवैध निर्माणों को नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने तोड़ दिया। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने लगभग छह एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन 15 मकानों व चारदीवारी को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। इस संबंध में एयरफोर्स के अधिकारियों की ओर से नगर निगम कार्यालय को शिकायत भेजी गई थी। बता दें कि आयुध डिपो के 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। आयुध डिपो से संबंधित एक केस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है। आयुध डिपो से सटी हुई जमीन पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं।

लोगों ने किया विरोध

नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम जैसे ही लगभग छह एकड़ में काटी गई कॉलोनी में तोड़फोड़ के लिए पहुंची, लोगों ने इसका विरोध किया। लेकिन टीम ने मौके पर जेसीबी की मदद से वहां बन रहे मकानों को धवस्त कर दिया। हालांकि मौके पर पुलिस बल मौजूद था, लेकिन बवाल ज्यादा होता देख पुलिस ने इनफोर्समेंट टीम का सहयोग नहीं किया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल, एक्सईएन विशाल गर्ग, एसडीओ व जेई मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कुछ मकानों पर कोर्ट की ओर से स्टे था, जिसके चलते उनको तोड़ा नहीं गया।

chat bot
आपका साथी