ऐलनाबाद उपचुनाव के बाद प्रदेश में नए राजनीति समीकरण बनेंगे: अभय

30 अक्टूबर को होने वाले ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तीन अक्टूबर की इनेलो के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा। य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:00 PM (IST)
ऐलनाबाद उपचुनाव के बाद प्रदेश में 
नए राजनीति समीकरण बनेंगे: अभय
ऐलनाबाद उपचुनाव के बाद प्रदेश में नए राजनीति समीकरण बनेंगे: अभय

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: 30 अक्टूबर को होने वाले ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तीन अक्टूबर की इनेलो के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को गुरुग्राम में पत्रकारवार्ता में इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल)के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने दी। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के मुद्दों पर चुनाव में जनता के बीच जाएगी। तीस अक्टूबर को मतदान होना है और इनेलो को उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

अभय चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा सीट के चुनाव के बाद प्रदेश में राजनीति के नए समीकरण बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में इनेलो का एक भी विधायक नहीं है लेकिन लोगों के दिलों में इनेलो पार्टी है। चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ दगा किया है और कमजोर करने का काम किया है उन्होंने 25 सितंबर को जींद में हुई रैली को देख लिया होगा। किसान समझ चुका है कि सरकार से उनके लिए लड़ने के लिए इनेलो का हर कार्यकर्ता खड़ा है।

अभय चौटाला ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल किसान व श्रमिक की आवाज थे और इनेलो हमेशा उनके विचारों पर चलेगी। वहीं चौटाला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके विधायक किसानों के लिए विधानसभा से त्यागपत्र देते तो प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होते लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ धोखा दिया। जनता भाजपा के उम्मीदवार को बुरी तरह हराएगी। किसान चुनाव में अपनी ताकत दिखाएगा।

chat bot
आपका साथी