अपडेट..) लॉकडाउन ने बदल दी दिनचर्या, कर्तव्य पथ पर चल रहे जिम्मेदार

ओम प्रकाश बाजपेयी नूंह कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन में अपनी जिम्मेदारी को सभी को समाज देश एवं प्रदेश के प्रति सजगता से निभाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:47 PM (IST)
अपडेट..) लॉकडाउन ने बदल दी दिनचर्या, कर्तव्य पथ पर चल रहे जिम्मेदार
अपडेट..) लॉकडाउन ने बदल दी दिनचर्या, कर्तव्य पथ पर चल रहे जिम्मेदार

ओम प्रकाश बाजपेयी, नूंह: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में अपनी जिम्मेदारी को सभी को समाज, देश एवं प्रदेश के प्रति सजगता से निभाना चाहिए। इस कड़ी में जिले के जिम्मेदार, चाहे प्रशासन हो या जनप्रतिनिधि अथवा व्यापारी सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बाखूभी निभा रहे हैं हालांकि लॉकडाउन ने उनकी दिनचर्या जरूर बदल दी है लेकिन कर्तव्य पथ पर वह चल रहे हैं। जॉगिग बंद, मॉनीटरिग जारी: पंकज

उपायुक्त पंकज कुमार का कहना है कि लॉकडाउन के चलते जॉगिग आदि तो बंद हैं। जिले में सभी सुरक्षित रहें, कोई परेशान न हो, इसके लिए सुबह से रात तक जिले की मॉनीटरिग में लगा रहता हूं। जो भी शिकायत आती है उसका तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाता है। जिले में कालाबाजारी नहीं हो, इसके सख्त हिदायत अधिकारियों को दी जा चुकी है। यदि कहीं कोई गड़बड़ी करे तो फौरन मुकदमा दर्ज कराएं। दूसरे जिले से भी कोई आता है तो वह भी खुद को अपने घर पर 15 दिन तक क्वारंटाइन करे और शारीरिक दूरी का पालन करे। कोरोना वायरस के लक्षण किसी को भी नजर आए तो वह हेल्प लाइन 108 पर सूचित करें, चाहे पड़ोसी ही क्यूं न हो। सबकी सेहत का विशेष ध्यान सबको रखना होगा।

..........

जनसेवा करने का माध्यम हुआ सशक्त: आफताब

इंसान को इंसान की मदद करनी चाहिए, मुसीबत की घड़ी में जनसेवा करने का माध्यम और सशक्त हुआ है। यह कहना है हरियाणा सीएलपी के डिप्टी लीडर व नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद का। वह बताते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले अल्लाह ताला से दुआ करता हूं कि सभी इंसान स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। इसके साथ ही दिन भर व्यस्तता का दौर चलता है। विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों के फोन आते रहते हैं। उनकी मदद में जुटा रहता हूं। इसके साथ ही जिले में भी दौरा करता रहता हूं। मुसीबत की इस घड़ी में सभी लोग शारीरिक दूरी पर विशेष जोर दें और अपने-अपने घरों में रहें। जिदगी से बड़ी कोई दौलत नहीं है, इसलिए लॉकडाउन का पूरा पालन करें।

..............

मां पूछती हैं कि कब आओगे: सीएमओ

दिनचर्या तो पूरी तरह से ही बदली हुई है। यह कहना है सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव का, वह बताते हैं कि सुबह 6 से रात 12 बजे तक पब्लिक एवं प्रशासन की ओर से फोन कॉल आते रहते हैं। उनका निस्तारण करते रहता हूं। लॉकडाउन का समय है। ऐसे में जिम्मेदारी निभाने का जो मौका मिला है उसको पूरा कर रहे हैं। डॉक्टर के प्रोफेशन में पढ़ाई के दौरान जो शपथ, मानवता की सेवा को जीवन समर्पित.., दिलाई जाती है, उसे ही चरितार्थ कर रहे हैं। लॉकडाउन में प्रशासनिक गतिविधियां भी बढ़ गईं है। जिसके चलते ऑफिस में ही कम्युनिटी मेस शुरू करा दी है। उसी में पूरी टीम लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट करती है। साथ ही लोगों की सेहत सुधारने में जुटे रहते हैं। मां पूछती हैं कि कब आओगे तो पिता समझाते हैं कि फर्ज पूरा करके।

.........

लूडो खेलते हुए मिली सीख : गौरीशंकर

लूडो खेलते-खेलते आज एक सीख मिली। लूडो के खेल का एक नियम है कि जो गोटी घर में है, उसे कोई मार नहीं सकता है। लॉकडाउन के दौरान आज हमारी जिदगी में भी यही नियम लागू हो रहा है। इसलिए कृपया घर में रहे और सुरक्षित रहे। यह कहना है नूंह के व्यापारी गौरीशंकर मंगला। नियमित सुबह 5.30 बजे मॉनिग वॉक पर जाने वाले गौरीशंकर बताते हैं कि जिदगी से बड़ी कोई दौलत नहीं, इसे सभी को समझना चाहिए और प्रधानमंत्री के आह्वान को ध्यान में रखना चाहिए। वह बताते हैं कि कोराना वायरस खतरनाक है, इसलिए दिनचर्या भी बदल दी है। सुबह उठकर घर पर ही योग व व्यायाम करते हैं। फिजिकल डिस्टेंस का ध्यान सभी को रखना चाहिए। यही बचाव का मूलमंत्र है।

chat bot
आपका साथी