टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर, बना कीर्तिमान

टीकाकरण कराने में गुरुग्राम की जनता का उत्साह और स्वास्थ्य विभाग के काम करने के तरीके का कोई जवाब नहीं है। सोमवार को एक दिन में 10417

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:38 PM (IST)
टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर, बना कीर्तिमान
टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर, बना कीर्तिमान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: टीकाकरण कराने में गुरुग्राम की जनता का उत्साह और स्वास्थ्य विभाग के काम करने के तरीके का कोई जवाब नहीं है। सोमवार को एक दिन में 1,04,178 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसी के साथ दस लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने वाला गुरुग्राम प्रदेश का पहला जिला बन गया है। देश के चौदह बड़े शहरों मे भी गुरुग्राम पहले स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पांच माल समेत 209 केंद्रों पर मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था और विभाग ने दोगुना संख्या में लोगों का टीकाकरण कर साबित कर दिया कि टीकाकरण में गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग टीम का कोई जवाब नहीं। पूरे प्रदेश में सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान चला था और कोई भी जिला इतनी संख्या में टीकाकरण नहीं कर सका।

उप सिविल सर्जन व टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डा. एमपी सिंह का कहना है 75 केंद्र ग्रामीण इलाके और 115 केंद्र शहरी इलाके में बनाए थे। अभियान के लिए विभाग ने खास तैयारी की थी। इसमें 98,203 लोगों को पहला और 5,975 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। 16 जनवरी से अब तक गुरुग्राम में 10,34,988 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विदेश जाने वाले 54 लोगों को लगा टीका:

सोमवार को विदेश जाने वाले 54 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इसमें दो गोल्फरों को भी टीका लगाया गया है जो विदेश खेलने के लिए गए हैं।

---- स्वास्थ्य विभाग के केंद्र ::

स्वास्थ्य विभाग के 190 केंद्रों पर 87,555 लोगों को टीके लगाए गए और 19 प्राइवेट अस्पतालों के केंद्र पर 16623 लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण हुआ है।

शहरी व ग्रामीण इलाके में टीकाकरण ::

शहरी इलाके में 49,247 और ग्रामीण इलाके में 38,308 लोगों को टीकाकरण किया गया। शहरी इलाके में चंद्रलोक के केंद्र सबसे अधिक 4506 और ग्रामीण इलाके में गांव भोंडसी के केंद्र में 5594 लोगों का टीकाकरण किया गया।

सोमवार को टीकाकरण :

- 18 से 44 वर्ष आयु वाले 93,297 लोगों को पहला कोरोना टीका लगाया। इसमें 90,664 लोगों को पहला और 2,633 लोगों को दूसरा टीका लगाया।

- 45 से अधिक आयु वाले 10,314 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 7,177 लोगों को पहला टीका और 3,137 लोगों को दूसरा टीका लगाया।

- 117 स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना टीका लगाया गया। 66 कर्मियों को पहला और 51 कर्मी को दूसरा टीका लगाया।

-450 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 296 कर्मियों को पहला और 154 को दूसरा टीका लगाया। सभी लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया और टीका लगवाने वाले सभी स्वस्थ है। हमारे शानदार प्रबंधन के साथ लोगों का टीकाकरण कराने में उत्साह बना हुआ था। यही कारण रहा कि हम एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने में कामयाब रहे। सबसे बड़ी बात है कि जिन्हें टीका लगाया है उनकी डिटेल साथ ही कोविड पोर्टल पर एंट्री कर दी गई। इसके लिए डाक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र है।

डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी