बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में बढ़ता है दर्द

कोलंबिया एशिया अस्पताल में रविवार को बुजुर्गों के लिए हड्डी विशेषज्ञों का सेमीनार आयोजित हुआ। इसमें डॉक्टरों के साथ बुजुर्ग लोग शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 06:29 PM (IST)
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में बढ़ता है दर्द
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में बढ़ता है दर्द

जासं, गुरुग्राम: कोलंबिया एशिया अस्पताल में रविवार को बुजुर्गों के लिए हड्डी विशेषज्ञों का सेमिनार आयोजित हुआ, जिसमें डॉक्टरों के साथ बुजुर्ग लोग शामिल हुए। डॉ. गुरदीप सिंह ने कहा कि बुजुर्गों में हड्डियों की समस्या शुरू होती हैं और आयु बढ़ने के साथ दर्द बढ़ता चला जाता है। स्पाइन सर्जन डॉ. अरुण भनोट ने कहा कि वृद्धावस्था में हड्डियों की समस्या पुरुष व महिला में बराबर होती है और इसकी अनदेखी करनी दर्द को बढ़ा देता है। किसी भी तरह के दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर मरीज के भोजन पौष्टिक आहार शामिल नहीं है और शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है तो बीमारी बढ़ेगी। किसी भी मरीज के लिए लंबे समय तक धूमपान करना और दवाओं का इस्तेमाल करना भी नुकसानदायक था। डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि महिलाओं में कुछ ऐसी समस्या होती है जिसे डॉक्टर से सलाह करना आवश्यक है ताकि बीमारी बढ़े नहीं।

chat bot
आपका साथी