मंदिर निर्माण के लिए दिए एक लाख दान

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए समाज का हर व्यक्ति आगे आ रहा है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-15 पार्ट-2 रेल विहार निवासी सुबे सिंह यादव ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि दान की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:20 PM (IST)
मंदिर निर्माण के लिए दिए एक लाख दान
मंदिर निर्माण के लिए दिए एक लाख दान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए समाज का हर व्यक्ति आगे आ रहा है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-15 पार्ट-2 रेल विहार निवासी सुबे सिंह यादव ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि दान की। मंदिर के लिए दान की राशि श्रीचेतन दास गौ संवर्धन संस्थान के संरक्षक मास्टर प्रभाती लाल ने प्राप्त की।

संरक्षक मास्टर ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भक्तजन बढ़-चढ़ कर दान कर रहे हैं। इस मौके पर सुबे सिंह यादव ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सहयोग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसकी उन्हें बहुत खुशी है। उनके साथ सेक्टर 15 रेल विहार की आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष सुनीता यादव भी उपस्थित थीं। वालीबाल खिलाड़ियों ने दी सहयोग राशि

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हर कोई सहयोग दे रहा है। वहीं खिलाड़ी भी दान करने में अन्य लोगों की तरह आगे आ रहे हैं। नेहरू स्टेडियम में वालीबाल खिलाड़ियों ने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर दान दिया। प्रशिक्षक ललित कुमार ने बताया कि 40 खिलाड़ियों ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी है। प्रशिक्षक ने बताया कि खिलाड़ियों ने इच्छा जाहिर की थी कि वह अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए दान सहयोग देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सेंटर पर आने वाले खिलाड़ियों ने अपना सहयोग दिया है। इससे पहले हाकी खिलाड़ियों ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दिया था। नेहरू स्टेडियम में सौ से अधिक हाकी व वालीबाल खिलाड़ी दान में सहयोग दे चुके हैं। इस मौके पर पूर्व हाकी खिलाड़ी विरेंद्र यादव, ताइक्वांडो प्रशिक्षक कुलवंत सिंह व मुक्केबाजी प्रशिक्षक आलिया खान भी उपस्थित थी।

राम मंदिर निर्माण के लिए सौंपी धनराशि

संस, सोहना: अभयपुर ग्राम सुधार समिति के युवाओं ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया है। इसमें अभयपुर ग्रामवासियों ने अपनी इच्छा अनुसार योगदान दिया व इस नेक कार्य का हिस्सा बने। ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष महेश खटाणा ने बताया कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है की श्री राम के मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए पूरे गांव की समिति को मौका मिला है।

उपाध्यक्ष गजेंद्र ने कहा इस नेक कार्य में लोगों ने एकता का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि गांव द्वारा एकत्रित निधि 90,000 रुपये गांव के गणमान्य लोगों के हाथ से गुरुग्राम मंडल प्रमुख विजय को सौंपी गई है। इस मौके पर समिति के सदस्य अनूप, प्रेम, विकास, गिरिराज, जोगिदर व राहुल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी