डेंगू मरीजों की संख्या हुई डेढ़ सौ पार

वरिष्ठ फिजिशियन डा. काजल कुमुद का कहना है कि घरों में डेंगू मच्छरों से बचाव के प्रबंध पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अच्छी बात है कि लोग बीमार होते ही इलाज ले रहे हैं तो मरीजों में प्लेटलेट्स संख्या अधिक कम होने की शिकायत कम हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:24 PM (IST)
डेंगू मरीजों की संख्या हुई डेढ़ सौ पार
डेंगू मरीजों की संख्या हुई डेढ़ सौ पार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्रशासन बेशक दावा करे कि शहर में डेंगू बीमारी नियंत्रण में है, लेकिन शहर में डेंगू मरीजों की संख्या डेढ़ सौ से पार पहुंच गई है। शुक्रवार को पांच मरीज मिले हैं और मरीजों की संख्या 157 हो गई है। शहर में वायरल-बुखार शहर में तेजी से फैला हुआ है। इन दिनों में सेक्टर दस जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों की बड़ी लाइन है। वहीं पचास से अधिक मरीज वायरल-बुखार से ग्रस्त मरीजों को भर्ती कर इलाज चल रहा है।

वरिष्ठ फिजिशियन डा. काजल कुमुद का कहना है कि घरों में डेंगू मच्छरों से बचाव के प्रबंध पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। डाक्टर ने कहा कि अच्छी बात है कि लोग बीमार होते ही इलाज ले रहे हैं तो मरीजों में प्लेटलेट्स संख्या अधिक कम होने की शिकायत कम हो रही है। वर्ष -डेंगू मरीज -मौत

2011 -160 -7

2012 -145- 9

2013 -205 -12

2014 - 186 -11

2015 -451- 01

2016 - 471- 01

2017 - 66 -00

2018 - 93 -01

2019 - 21 -00

2020 - 54- 00

2021 - 157 -00 डेंगू के लक्षण :

- तेज ठंड लगकर बु़खार आना

- सिर और आंखों में दर्द

- शरीर, जोड़ों में दर्द

- भूख कम लगना

- जी मचलाना, उल्टी, दस्त लगना

- शरीर पर लाल धब्बे आना

- गंभीर स्थिति में नाक से खून आना

chat bot
आपका साथी