2780 बुजुर्गो समेत 3,955 लोगों को लगाया गया टीका

बृहस्पतिवार को 54 कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर अभियान चलाया गया। 2780 बुजुर्गो समेत 3955 लोगों को टीका लगाया गया। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण नोडल अधिकारी डाक्टर एमपी सिंह ने बताया कि अभियान में 3240 बुजुर्गो समेत 5400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:39 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:39 PM (IST)
2780 बुजुर्गो समेत 3,955 लोगों को लगाया गया टीका
2780 बुजुर्गो समेत 3,955 लोगों को लगाया गया टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बृहस्पतिवार को 54 कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर अभियान चलाया गया। 2780 बुजुर्गो समेत 3955 लोगों को टीका लगाया गया। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण नोडल अधिकारी डाक्टर एमपी सिंह ने बताया कि अभियान में 3240 बुजुर्गो समेत 5400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 407 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया और 3,548 लोगों को पहला टीका लगाया गया।

बृहस्पतिवार को 2780 बुजुर्गो समेत 3955 को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका

- 60 वर्ष आयु वर्ग के 2780 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया।

- 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 223 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया।

- 122 स्वास्थ्यकर्मियों को पहला कोरोना टीका लगाया गया।

- 423 फ्रंटलाइनकर्मियों को पहला कोरोना टीका लगाया गया।

- 03 फ्रंटलाइनकर्मियों को दूसरा कोरोना टीका लगाया गया।

- 404 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। 13,717 कर्मियों को लगा कोरोना का दूसरा टीका :: गुरुग्राम में पंद्रह फरवरी से स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को दूसरा कोरोना टीका लगाना शुरू किया गया था। अभियान में अभी तक 13,713 कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया जा चुका। वहीं, बृहस्पतिवार को फ्रंटलाइन कर्मियों को भी दूसरा टीका लगाना शुरू हुआ और तीन कर्मियों ने टीका लगवाया। जिले में 46,681 कर्मियों को लगाया गया पहला टीका :: जिले में 46,681 कर्मियों को पहला कोरोना टीका लगाया जा चुका है। 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को पहला कोरोना टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ था और अभी तक 24,972 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है। वहीं, चार फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला कोरोना टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया और 15,965 फ्रंटलाइनकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। एक मार्च को 60 वर्ष आयु वर्ग के 5,235 लोगों को और 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 509 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। अभी तक 46,681 को पहला और 13,717 लोगों को दूसरा कोरोना टीका लगा चुके हैं। कुल 60,398 लोगों को टीका लग चुका है और सभी स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को कुछ निजी अस्पतालों में लोगों की रजिस्ट्रेशन को लेकर शिकायतें आई हैं। इस संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधन से बात कर सुधार कराया गया। कहा गया है कि जैसे सरकारी केंद्रों पर अभियान सुचारु रूप से चल रहा है वैसे ही चलाएं।

डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी