प्रदेश में लाकडाउन नहीं लगाया जाएगा: दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लाकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हमें आर्थिक गतिविधियां भी जारी रखनी हैं। रात्रि क‌र्फ्यू केवल कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:43 PM (IST)
प्रदेश में लाकडाउन नहीं लगाया जाएगा: दुष्यंत चौटाला
प्रदेश में लाकडाउन नहीं लगाया जाएगा: दुष्यंत चौटाला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लाकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हमें आर्थिक गतिविधियां भी जारी रखनी हैं। रात्रि क‌र्फ्यू केवल कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया। इसमें भी लोगों को अधिक परेशानी नहीं हो, ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन को दिए गए हैं। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी, उस समय भी कहा था कि लाकडाउन नहीं लगाया जाएगा। ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा, जिससे आर्थिक गतिविधि पर रोक लगे।

उपमुख्यमंत्री बुधवार को यहां सेक्टर 51 स्थित आर्टिमिस अस्पताल में जीवन सारथी अभियान के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कार्डियक एंबुलेंस का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों अपील करते हुए कहा कि मास्क लगाए और दो गज की शारीरिक दूरी की पालना करे। घर से तभी निकले, जब जरूरी काम है। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद करने के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि हरियाणा में एक ही स्कूल, सैनिक स्कूल कुंजपुरा में कोरोना के 164 मामले आए हैं। इसी कारण स्कूल बंद किए गए हैं। कोरोना संकट कम हुआ तो जून माह में स्कूलों में जो अवकाश होता उसे रद कर शिक्षा सत्र चलाए जाएंगे।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार के विषय पर हुई थी। हमने पार्टी की बात राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी, जो बेहद अच्छे तरीके से हुई। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसानों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। वह प्रधानमंत्री से भी आग्रह करेंगे कि वरिष्ठ मंत्री के माध्यम से किसान नेताओं से चर्चा जारी रखी जाए। हम किसान नेताओं से भी आग्रह करते हैं कि वे भी चर्चा जारी रखें क्योंकि बिना चर्चा के समाधान नहीं हो सकता।

उपमुख्यमंत्री ने कहा हरियाणा में किसानों की फसल सुचारू रूप से खरीदी जा रही है, किसानों के खाते में पैसा डाला जा रहा है। इस कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी आनलाइन जुड़े थे। उनके साथ गुड़गांव के विधायक सुधीर सिगला, आर्टिमिस अस्पताल की एमडी देवलीना चक्रवर्ती, जजपा के वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर जिला अध्यक्ष रिशिराज राणा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी