74 केंद्रों पर चला अभियान, लक्ष्य से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 6454 लोगों को कोरोना टीका लगाया। 74 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। उप सिविल सर्जन डाक्टर एमपी सिंह ने कहा कि पांच हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 08:22 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 08:26 PM (IST)
74 केंद्रों पर चला अभियान, लक्ष्य से अधिक  लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
74 केंद्रों पर चला अभियान, लक्ष्य से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 6,454 लोगों को कोरोना टीका लगाया। 74 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। उप सिविल सर्जन डाक्टर एमपी सिंह ने कहा कि पांच हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सबसे अधिक टीके 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 6,409 लोगों को लगाए गए। स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। डाक्टर सिंह ने कहा कि टीका लगवाने वाले सभी लोग स्वस्थ हैं। किसी भी व्यक्ति को टीका लगने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। जिला में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और सात अप्रैल तक 2,81,238 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। विधायक ने लगवाया टीका

गुड़गांव से विधायक सुधीर सिगला ने बुधवार अपने कार्यालय में लगे टीकाकरण शिविर में कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने कहा टीका लगवाने के बाद कहा उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। कुछ लोगों में टीके को लेकर भ्रम जिसे मन से निकाल टीका लगवा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके सिविल लाइन स्थित उनके कार्यालय में चौदह अप्रैल तक टीका करण होगा। स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों पर लगवाए टीके ::

मंगलवार को 3,911 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के बनाए टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाया। वहीं 2,543 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाया।

बुधवार को 6,454 लगाया कोरोना टीका ::

- 45 से अधिक आयु वाले 6,409 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 6,057 लोगों को पहला टीका और 352 लोगों को दूसरा टीका लगाया।

- 20 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 20 कर्मियों को दूसरा टीका लगाया।

- 25 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 01 कर्मियों को पहला टीका और 24 कर्मियों को दूसरा टीका लगाया।

chat bot
आपका साथी