हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना

साइबर सिटी में रविवार की देर शाम को हल्की बारिश हुई। शाम पांच बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे। लगभग साढ़े पांच बजे बूंदाबादी हुई मगर सात बजे तेज हवा और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:46 PM (IST)
हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना
हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना

जासं, गुरुग्राम: साइबर सिटी में रविवार की देर शाम को हल्की बारिश हुई। शाम पांच बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे। लगभग साढ़े पांच बजे बूंदाबादी हुई मगर सात बजे तेज हवा और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। ठंड बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 19.5 दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के कारण शहर में कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए बिजली की भी कटौती रही।

घर में लगी आग, जला सारा सामान

संस, सहयोगी : बालूदा रोड ओर बने एक मकान की पहली मंजिल में आग लग गई। यह आग रसोई से शुरू हुई और देखते ही देखते रसोई के साथ लगते कमरे में भी फैल गई। रसोई और कमरे में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। घर में आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधा घंटा के प्रयास के बाद आग पर काबू पा सकीं। रसोई में रखे गैस सिलेंडर लीकेज मिला। बता दें कि भगवान आहूजा का मकान है। सुनील इसमें किराएदार है। उसका परिवार मकान की पहली मंजिल पर रहता है। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी करवाचौथ की पूजा करने के लिए गई थी। वह दुकान पर बैठा हुआ है। शाम छह बजे के लगभग घर में धुआं उठता दिखा। जिस समय आग लगा उस समय सुनील के दोनों बच्चे मकान के अंदर थे उन्हें सुरक्षित लोगों ने निकाल लिया। इसके बाद आग की सूचना फायर विभाग को दी गई। जिस वक्त आग लगी सुनील की पत्नी घर पर नहीं थी। उसने करवाचौथ का दिया जलाकर कहानी सुनने गई थी। तीन डेंगू मरीज मिले, गिनती बढ़कर 212 हुई

जासं, गुरुग्राम: अगर जल्द ठंड नहीं बढ़ी तो डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जाएगी, क्योंकि डेंगू मरीजों के लिए यह मौसम बहुत उपयुक्त है। डाक्टरों का कहना है कि मच्छर तभी कम होगा, जब अधिक तेज धूप हो या फिर अधिक सर्दी हो। जिले में रविवार को तीन डेंगू मरीज मिले हैं। जिले में इस सीजन में डेंगू मरीजों की संख्या 212 हो चुकी है। वर्ष 2016 में 471 डेंगू मरीज मिले थे। उसके बाद इस वर्ष 212 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। जान से मारने की धमकी दी

जासं, मानेसर: राजा वाली ढाणी निवासी बाबूलाल यादव ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपना प्लाट राजा वाली ढाणी में स्थित है। बारिश में जिसकी दीवार गिर गई थी। अब वह दीवार निर्माण करने गया तो वहीं रहने वाले शिवकुमार ने उसके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में पहले भी पुलिस को शिकायत दे चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी