गुरुग्राम में 18 लाख लोगों को लगाया जा चुका है कोरोनारोधी टीका

गुरुग्राम प्रदेश में पहला जिला है जिस में 18 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने शनिवार को 18516 लोगों को टीका लगाया तो अठारह लाख की संख्या को पार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:12 PM (IST)
गुरुग्राम में 18 लाख लोगों को लगाया जा चुका है कोरोनारोधी टीका
गुरुग्राम में 18 लाख लोगों को लगाया जा चुका है कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : गुरुग्राम प्रदेश में पहला जिला है जिस में 18 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने शनिवार को 18,516 लोगों को टीका लगाया, तो अठारह लाख की संख्या को पार कर लिया।

शनिवार को जिले में 100 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चला कर 18,516 लोगों को टीका लगाया। इसमें 10,068 लोगों को पहला और 8,448 लोगों को दूसरा टीका लगाया। विदेश जाने वाले 43 लोगों दूसरा टीका लगाया गया और 100 लोगों को रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन का पहला टीका लगा। डीएमआरसी के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन परिसर में बने केंद्र में 89 लोगों ने पहला टीका लगाया। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डाक्टर एमपी सिंह का कहना है कि गुरुग्राम में 18,12,593 लोगों को टीका लगाया जा चुका। शनिवार को टीकाकरण

- 18 से 44 वर्ष आयु वाले 13,654 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 8,682 लोगों को पहला और 4,972 लोगों को दूसरा टीका लगाया।

- 45 से अधिक आयु वाले 4,502 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 1365 लोगों को पहला टीका और 3176 लोगों को दूसरा टीका लगाया।

- 61 स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना टीका लगाया गया। 15 कर्मियों को पहला और 46 कर्मी को दूसरा टीका लगाया।

- 260 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 06 कर्मियों को पहला और 254 को दूसरा टीका लगाया। हम टीकाकरण तेजी से कर रहे हैं ताकि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से पहले अधिक संख्या में टीकाकरण हो जाए। लोगों को सुरक्षित टीका लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

- डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी