कोरोनारोधी टीकाकरण में गुरुग्राम प्रदेश में अव्वल, नूंह जिला सबसे पीछे

कोरोनारोधी टीकाकरण करने में गुरुग्राम प्रदेश में सबसे आगे है। गुरुग्राम में 13 जून तक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:14 PM (IST)
कोरोनारोधी टीकाकरण में गुरुग्राम प्रदेश  में अव्वल, नूंह जिला सबसे पीछे
कोरोनारोधी टीकाकरण में गुरुग्राम प्रदेश में अव्वल, नूंह जिला सबसे पीछे

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कोरोनारोधी टीकाकरण करने में गुरुग्राम प्रदेश में सबसे आगे है। गुरुग्राम में 13 जून तक 8,56,080 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि प्रदेश के अन्य जिले बहुत पीछे हैं। टीकाकरण करने में दूसरे स्थान पर फरीदाबाद है। जहां पर 6,38,883 लोगों को टीका लगाया है। तीसरे स्थान पर अंबाला 4,73,667 और चौथे स्थान पर सोनीपत 4,00,459 जिला है।

प्रदेश में 16 जनवरी को कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू हुआ था। तब से गुरुग्राम में बड़े स्तर पर टीकाकरण किया गया। अब टीकाकरण अभियान की रफ्तार तेज हो रखी है। हर रोज दस हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान तेज किया जाएगा। शहर की जनसंख्या करीब तीस लाख से अधिक बताई जा रही है और गुरुग्राम में अभी भी बड़ी आबादी टीकाकरण सं वंचित है। सिविल सर्जन डाक्टर विरेंद्र यादव का कहना है कि गुरुग्राम में लोगों का सहयोग बेहतर है इसी कारण टीकाकरण अभियान बेहतर चल रहा है।

नूंह जिला प्रदेश में कोरोना टीकाकरण करने में बहुत पीछे हैं। प्रदेश के सभी जिला एक लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं लेकिन नूंह जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने वालों की संख्या 82832 है। -----

गुरुग्राम - 856080

फरीदाबाद - 638883

अंबाला - 473667

सोनीपत - 400459

करनाल - 371567

सिरसा - 286452

यमुनानगर - 279322

हिसार - 269378

पलवल - 250193

रेवाड़ी - 248689

रोहतक - 242586

पानीपत - 237353

महेंद्रगढ़ - 234237

भिवानी - 233015

झज्जर - 231900

पंचकूला - 230916

कुरुक्षेत्र - 226668

जींद - 201133

कैथल - 191209

फतेहाबाद - 174150

चरखी दादरी - 160797

नूंह - 82832

chat bot
आपका साथी