सोमवार को 20 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता गुरुग्राम शहर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो लोगों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:28 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:28 PM (IST)
सोमवार को 20 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
सोमवार को 20 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो लोगों में कोरोनारोधी टीका लगवाने वालों में उत्साह बना हुआ है। कोरोनारोधी टीका उत्सव में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। टीका उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को रखे लक्ष्य से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 220 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया और बीस हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 20,060 लोगों को कोरोनारोधी का लगाया गया।

अभियान में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 18,599 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में रविवार से लेकर बुधवार तक चार दिन टीका उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें 64 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने अपील करते हुए कहा कि लोग अपने स्वजनों को टीका लगवाए। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने और टीका लगवाने से कोरोना को हराया जा सकता है। - 45 से अधिक आयु वाले 18,599 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 16,477 लोगों को पहला टीका और 2,122 लोगों को दूसरा टीका लगाया।

- 384 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 304 लोगों को पहला टीका और 80 कर्मियों को दूसरा टीका लगाया।

- 1077 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 476 कर्मियों को पहला टीका और 601 कर्मियों को दूसरा टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों पर लगवाए टीके: मंगलवार को 15,452 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के बनाए टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाया। वहीं 4,608 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाया।

chat bot
आपका साथी