198 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक लोगों को लगाया कोरोना टीका

बृहस्पतिवार से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोना टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया। 198 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें से 57 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM (IST)
198 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक लोगों को लगाया कोरोना टीका
198 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक लोगों को लगाया कोरोना टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बृहस्पतिवार से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोना टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया। 198 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें से 57 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए थे। कुल 12,271 लोगों को टीका लगाया गया। उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने कहा कि टीका लगवाने वालों में 45 से अधिक आयु वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी रही। 8,986 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों पर और 3,285 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए केंद्रों पर टीका लगवाया। टीकाकरण

- 45 साल से अधिक आयु वाले 11,070 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 8,480 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों और 2,590 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में बनाए केंद्रों पर टीके लगवाए।

- 452 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। 99 कर्मियों ने सरकारी व 353 लोगों ने प्राइवेट अस्पताल के केंद्रों पर टीका लगवाया।

- 749 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। 407 कर्मियों ने सरकारी व 342 कर्मियों ने प्राइवेट अस्पताल में टीका लगाया।

-----

पहला व दूसरा कोरोना टीका लगाया::

डा. सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11,893 लोगों को पहला कोरोना टीका लगाया गया और 378 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया।

- 45 से अधिक आयु वालों में 10,929 लोगों को कोरोना का पहला टीका और 141 लोगों को दूसरा टीका लगा।

- 398 स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका और 54 को दूसरा टीका लगाया गया।

- 566 फ्रंटलाइन कर्मियों को पहला और 183 कर्मियों को दूसरा टीका लगाया गया।

- लक्ष्य किया हासिल:

स्वास्थ्य विभाग ने इस सप्ताह के तीन दिन में 40 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा और तीन दिन मंगलवार व बुधवार और बृहस्पतिवार को मिलाकर 41,595 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें मंगलवार को 15,036 व बुधवार को 14,288 और बृहस्पतिवार को 12,271 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। 16 जनवरी से एक अप्रैल तक 2,20,257 लोगों को टीका लगाया जा चुका और सभी स्वस्थ हैं। टीका लगाने में हम प्रदेश में सबसे आगे चल रहे हैं। हमने इस सप्ताह तीन दिन में 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा और हासिल करने में कामयाब रहे। ड्यूटी कर रहे सभी डाक्टर व अन्य स्टाफ को बधाई।

डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी