नवंबर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े, लेकिन स्थिति नियंत्रण में

जिले में अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े हैं लेकिन संक्रमण नियंत्रण में है। अक्टूबर माह में किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी और बीते माह में 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:26 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:52 PM (IST)
नवंबर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े, लेकिन स्थिति नियंत्रण में
नवंबर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े, लेकिन स्थिति नियंत्रण में

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले में अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े हैं लेकिन संक्रमण नियंत्रण में है। अक्टूबर माह में किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी और बीते माह में 284 मरीज मिले, 270 स्वस्थ हुए। दो मरीजों की मृत्यु हुई है।

सिविल सर्जन डाक्टर विरेंद्र यादव ने कहा कि मरीजों की संख्या में अंतर रहा है लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इस लिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। डाक्टर यादव ने कहा कि मार्च, अप्रैल, मई में अधिक मरीज मिले थे और उसके बाद स्थिति नियंत्रण में है।

जिले में अब तक मरीज:

जिला में इस समय तक 1,81,698 लोग कोरोना संक्रमित हुए है और 1,80,709 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें 923 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना की पहली लहर में मार्च माह से 31 दिसंबर 2020 तक गुरुग्राम में 56,791 मरीज मिले और 343 मरीजों की मौत हुई थी। 55,509 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 01 जनवरी से 31 अक्टूबर 2021 तक कोरोना की दूसरी लहर में 124907 मरीज मिले और 125200- मरीज स्वस्थ हुए। 582 मरीजों की मौत हुई।

वर्ष 2020 ::

माह - मरीज - मौत संख्या

मार्च - 12 - 00

अप्रैल -56 - 00

मई - 701 - 04

जून - 4565 - 86

जुलाई - 3734 - 32

अगस्त - 2849 - 10

सितंबर - 8782 - 40

अक्टूबर - 9299 - 40

नवंबर - 19,594 - 80

दिसंबर - 7199 - 51

वर्ष 2021 ::

जनवरी - 1416 - 11

फरवरी - 786 - 03

मार्च - 4020 - 07

अप्रैल - 59921- 112

मई - 57012 -343

जून - 735 - 83

जुलाई - 210 - 18

अगस्त - 167 - 02

सितंबर - 150 - 01

अक्टूबर - 206 - 00

नवंबर - 284 - 02 नौ हजार लोगों को लगाए गए कोरोनारोधी टीके

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: स्वास्थ्य विभाग टीम ने मंगलवार को 123 केंद्रों पर 9362 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए। इसमें 2208 को पहला टीका व 7154 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी तथा उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह का कहना है कि जिले में अभी तक 38,49,840 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी