आज पांच माल समेत 190 केंद्रों पर चलेगा मेगा कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान

गुरुग्राम शहर के पांच माल समेत पूरे जिले में आज (सोमवार) 190 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। 30 हजार लोगों को एक दिन में टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 75 केंद्र ग्रामीण इलाके और 115 केंद्र शहरी इलाके में बनाए है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:08 PM (IST)
आज पांच माल समेत 190 केंद्रों पर चलेगा मेगा कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान
आज पांच माल समेत 190 केंद्रों पर चलेगा मेगा कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर के पांच माल समेत पूरे जिले में आज (सोमवार) 190 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। 30 हजार लोगों को एक दिन में टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 75 केंद्र ग्रामीण इलाके और 115 केंद्र शहरी इलाके में बनाए है। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डा. एमपी सिंह का कहना है कि मेगा टीकाकरण अभियान में कोई रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाला कोई भी केंद्र पर जाए और लाइन में लगकर टीका लगवा ले। दूसरा टीका उन्हें ही लगाया जाएगा, जिनको पहला टीका लगवाए 84 दिन बीत चुके हैं। डा. सिंह ने कहा सभी केंद्रों पर कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। सभी केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक टीकाकरण अभियान चलेगा।

इन माल में चलेगा अभियान:

व‌र्ल्ड मार्क सेक्टर 65, एआइपीएल जाय स्ट्रीट, एरिया माल, साउथ प्वाइंट कार्निवल, एम3एम अर्बना पार्किंग एरिया सेक्टर 67 में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यहां पर 500-500 लोगों को टीका लगाया जाएगा। कोविशील्ड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जाएगी। यहां पर लोगों ने अपनी कार व अन्य वाहन से पहुंचना होगा। 18 से ऊपर आयु वाला कोई भी पहली व दूसरी डोज ले सकता है।

रविवार को 7,355 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

जासं, गुरुग्राम: शहर में रविवार को कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया गया। 20 केंद्रों पर चले अभियान में 7,355 लोगों ने टीका लगवाया। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डा. एमपी सिंह ने कहा कि 6,733 लोगों ने पहला और 622 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। गुरुग्राम में 9,30,810 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 6,386 लोगों को पहला कोरोना टीका लगाया। इसमें 6080 लोगों को पहला और 306 लोगों को दूसरा टीका लगाया। 45 से अधिक आयु वाले 969 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 653 लोगों को पहला टीका और 316 लोगों को दूसरा टीका लगाया।

chat bot
आपका साथी