नव वर्ष का शुभ आगमन: बेटों से 1.2 गुना बेटियों ने लिया जन्म

प्रदेश में लिगानुपात में सुधार करना चुनौती बना हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2014 से लगातार सख्ती से काम कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 06:11 PM (IST)
नव वर्ष का शुभ आगमन: बेटों से 1.2 गुना बेटियों ने लिया जन्म
नव वर्ष का शुभ आगमन: बेटों से 1.2 गुना बेटियों ने लिया जन्म

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम

प्रदेश में लिगानुपात में सुधार करना चुनौती बना हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2014 से लगातार सख्ती से काम कर रहा है। इस मामले में गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग के लिए वर्ष का पहला दिन दोहरी खुशी लेकर आया। वर्ष के पहले दिन से ही लिगानुपात में शानदार सुधार दर्ज किया गया। कई वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि वर्ष के पहले दिन 1,000 लड़कों पर 1,200 लड़कियों ने जन्म लिया। किसी के भी घर में जब शिशु का जन्म होता है तो सभी के लिए खुशी का मौका होता है, लेकिन कुछ ऐसे खास दिन होते हैं कि शिशुओं का जन्मदिन यादगार बन जाता है। कुछ लोग खास दिन बच्चे के जन्म के लिए सिजेरियन डिलीवरी तक करा लेते हैं। साइबर सिटी में नववर्ष के प्रथम दिन सेक्टर दस स्थित जिला अस्पताल में 22 शिशुओं का जन्म हुआ। महिला रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ डा. अल्का सिंह ने बताया कि एक जनवरी को जन्में शिशुओं के माता-पिता काफी खुश थे। डा. सिंह ने बताया कि 22 शिशुओं का जन्म हुआ। इसमें 12 लड़कियां व 10 लड़के हैं। इन सभी में 15 शिशुओं का जन्म नार्मल डिलीवरी और सात का सिजेरियन से हुआ है।

---

आगाज अच्छा है तो अंजाम भी अच्छा होगा। नव वर्ष के पहले दिन से ही लिगानुपात में सुधार है, यह स्वास्थ्य विभाग के लिए दोहरी खुशी है। स्वास्थ्य विभाग की लोगो को जागरुक करने की मुहिम और अल्ट्रासाउंड केंद्रो पर सख्ती जारी रहेगी।

-डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी