3,055 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया। 86 केंद्रों पर 5230 लोगो को टीका लगाने का लक्ष्य था इनमें से 3055 को टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:12 PM (IST)
3,055 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका
3,055 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया। 86 केंद्रों पर 5,230 लोगो को टीका लगाने का लक्ष्य था, इनमें से 3,055 को टीका लगाया गया। विभाग के पास स्वास्थ्य विभाग के 5,035 और 32,392 गैर सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन है। इस तरी जिले में कुल 37,427 स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें से 13,841 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है।

-------

82 केंद्र पर कोविशील्ड व 4 पर कोवैक्सीन लगाए 82 केंद्रों पर 4,925 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। इनमें से 2,987 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, चार केंद्र पर 305 लोगों को कोवैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 68 लोगों को टीका लगाया गया।

-----

13,841 को लगा टीका -16 जनवरी को 06 केंद्रों पर 608 लोगों को टीके लगे

-18 जनवरी को 45 केंद्रों पर 2881

-21 जनवरी को 53 केंद्रों पर 4001

=22 जनवरी को 36 केंद्रों पर 3278

-23 जनवरी को 82 केंद्रों पर 3055

-----

सुबह जब कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होता है तो धीरे-धीरे टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ती है। टीका लगवाने के बाद ही एक-दूसरे पर विश्वास करने के साथ ही टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ती है।

सुबह 10 बजे तक 345 लोगों को टीकाकरण हुआ

11 बजे तक 770

12 बजे तक 865

1 बजे तक 1055

2 बजे तक 1487

3 बजे तक 1967

4 बजे तक 2590

5 बजे तक 2856

6 बजे तक 3055

----

आज 23 केंद्रों पर होगा टीकाकरण रविवार को 23 केंद्रों पर अभियान चलेगा और 2,300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान प्राइवेट अस्पतालों में चलाया जाएगा।

----

तीन मरीजों को हुई परेशानी शनिवार को तीन लोगों को टीका लगने के बाद मामूली परेशानी हुई। बाद में तीनों को दवा दी गई और स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। तीनों लोगों को घबराहट, जी मचलना व उल्टी होने की शिकायत थी।

----

लोगों को किया जागरूक कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों को भ्रम दूर करने के फेसबुक पर लाइव जागरूक अभियान चलाया गया। कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल व सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव से सोशल मीडिया फेसबुक पर लोगों से बात की और उनके भ्रम को दूर किया।

----

कोरोना टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे सुरक्षित आगे बढ़ रहा है। हम 13,841 डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा चुके हैं। जैसे-जैसे स्वास्थ्यकर्मियों का नंबर आ रहा है, वे टीके लगवा रहे हैं।

-डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी