सुशांत की मौत मामले में महाराष्ट्र सरकार दोषियों को बचा रही है: अम्मू

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाए कि महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच ना कराकर दोषियों को बचाना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 07:31 PM (IST)
सुशांत की मौत मामले में  महाराष्ट्र सरकार दोषियों  को बचा रही है: अम्मू
सुशांत की मौत मामले में महाराष्ट्र सरकार दोषियों को बचा रही है: अम्मू

जासं, गुरुग्राम: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहना है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई है, जिसमें नामचीन लोग शामिल है। उन्हीं के दबाव में महाराष्ट्र सरकार मामले को दूसरा रूप देने का प्रयास कर रही है। अम्मू ने यह बात मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत से पहले एक अभिनेता के पुत्र के निवास पर पार्टी हुई थी, जिसमें सत्ताधारी दल के नेता का पुत्र भी शामिल हुआ था। उस पार्टी में झगड़ा हुआ था। मामले को दबा दिया गया।

अम्मू ने कहा कि यह भी रहस्य है कि सुशांत की सेक्रेटरी ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई। सेक्रेटरी के साथ जो कुछ हुआ था उसे सुशांत को पता था तभी उन्हें साजिश के तहत मारा गया। मुंबई पुलिस सुशांत के परिजनों को भी गुमराह कर रही है, जबकि बिहार पुलिस द्वारा जांच का जिम्मा मिलने के बाद कई रहस्य सामने आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी