रविवार को 1200 का लक्ष्य था, 660 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका

रविवार को शहर के प्राइवेट अस्पतालों में 26 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया और 660 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 1200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:24 PM (IST)
रविवार को 1200 का लक्ष्य था, 660 
स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका
रविवार को 1200 का लक्ष्य था, 660 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: रविवार को शहर के प्राइवेट अस्पतालों में 26 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया और 660 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 1200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास 37,427 स्वास्थ्य कर्मियों का रजिस्ट्रेशन है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 5035 और 32,392 गैर सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी हैं। जिले में छह दिन कोरोना टीकाकरण अभियान चल चुका है और छह दिन में 14,501 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

22 केंद्रों पर 1100 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन टीके लगाने का लक्ष्य था। इसमें 587 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं चार केंद्र पर 100 लोगों को कोवैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 73 लोगों को टीका लगाया गया। छह दिन में 14,501 लोगों को लगा टीका

16 जनवरी- 06 केंद्रों पर 608

18 जनवरी- 45 केंद्रों पर 2881

21 जनवरी- 53 केंद्रों पर 4001

22 जनवरी- 36 केंद्रों पर 3278

23 जनवरी- 82 केंद्रों पर 3055

26 जनवरी- 24 केंद्रों पर 660

------ आज चलाया जाएगा कोविड टीकाकरण अभियान

स्वास्थ्य विभाग सोमवार को 101 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाएगा। करीब छह हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रहेगा। उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह का कहना है कि सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में केंद्र बनाए गए हैं और सभी में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। रविवार को टीका लगवाने वाले 660 लोगों में किसी का स्वास्थ्य नहीं बिगड़ा। सभी स्वस्थ रहे। जिले में अभी तक जिन लोगों को कोरोना टीका लगा है वह सभी स्वस्थ हैं।

डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी