हमारी भाषा किसी वर्ग के खिलाफ नहीं होनी चाहिए: धनखड़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारी भाषा किसी वर्ग के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। माननीय लोगों के लिए भी हल्के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:20 PM (IST)
हमारी भाषा किसी वर्ग के खिलाफ नहीं होनी चाहिए: धनखड़
हमारी भाषा किसी वर्ग के खिलाफ नहीं होनी चाहिए: धनखड़

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारी भाषा किसी वर्ग के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। माननीय लोगों के लिए भी हल्के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। धनखड़ ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सदा सजग रहता है। संयम से काम करता रहा है। भविष्य में भी इंटरनेट मीडिया और मीडिया टीम के सदस्य को ऐसी कोई बातें नहीं बोलनी चाहिए जो बैकफायर करे। हरियाणा भाजपा आइटी टीम दूसरे प्रदेशों के लिए अनुकरणीय होनी चाहिए।

ओमप्रकाश धनखड़ ने यह बातें बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश के सभी जिलों की आइटी तथा इंटरनेट मीडिया टीम के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि टीम के हर सदस्य के पास तकनीकी ज्ञान और सही शब्दों के चयन की कला होनी चाहिए। यहां उन्होंने इंटरनेट मीडिया टीम को कई प्रकार के टारगेट दिए। उन्होंने 'बाकी शेर, हरियाणवी सवा शेर' का स्लोगन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर अच्छी और सकारात्मक बात को इस स्लोगन से प्रस्तुत करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी टीम सबसे अच्छी है, लेकिन हमें और भी अच्छा करना है। इतना अच्छा करना है कि एक दिन मोदी जी स्वयं फोन करके हरियाणा की सोशल मीडिया टीम की पीठ थपथपाएं। धनखड़ ने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों की तारीफ करते हुए विपक्षियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठनात्मक कार्यों से विरोधी डरने लगे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रदेश भर में 7500 स्थानों पर 75-75 लोग एकत्रित होकर आजादी के तराने और वंदे मातरम गीत गाएंगे। इससे पहले 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर स्वराज दिवस मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश के 20 हजार बूथों पर 11-11 कार्यकर्ता कार्यक्रम कर उन्हें याद करेंगे। ऐसे एक ही दिन में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री रविद्र राजू, केंद्रीय प्रशिक्षण टीम के हेमंत, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल,जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविद सैनी, आइटी के प्रदेश संयोजक अरुण यादव, विनीत जोशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी