मानेसर के आसपास गिर रहा भूजल स्तर

मानेसर क्षेत्र में लगातार गिरते भूजलस्तर के कारण क्षेत्र के लोग काफी चितित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:32 PM (IST)
मानेसर के आसपास गिर रहा भूजल स्तर
मानेसर के आसपास गिर रहा भूजल स्तर

जागरण संवाददाता, मानेसर: मानेसर क्षेत्र में लगातार गिरते भूजलस्तर के कारण क्षेत्र के लोग काफी चितित हैं और उन्होंने जिला प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के नजदीक कासन रोड पर तो भूजल स्तर करीब 500 फुट नीचे जा चुका है। यहां किए गए बोर भी फेल हो चुके हैं। इसके अलावा गांव मानेसर में भी 350 फुट पर पानी है। यहां रोक के बाद भी लगातार नए बोर किए जा रहे हैं। क्षेत्र में पहाड़ी इलाका होने के बाद भी भूजलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था न होना है।

क्षेत्र में पिछले काफी समय से भूजलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। भूजल दोहन भी हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा विधायक सत्यप्रकाश जरावता से भी कहा जा चुका है। क्षेत्र में नहरी पानी पहुंचाने की भी मांग की जा रही है क्योंकि ऐसे ही जलस्तर गिरता रहा तो कुछ समय बाद जमीन से पानी पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनके रखरखाव के साथ वर्षा जल संचयन की जरूरत है। औद्योगिक क्षेत्र के आसपास पौधारोपण करने और रेनवाटर हार्वेस्टिग के लिए जिला प्रशासन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भी लिखा जा चुका है। यहां भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है। कई जगह तो पानी निकलना भी बंद हो गया है। यहां नहरी पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

ओमप्रकाश यादव, पूर्व सरपंच, गांव मानेसर कच्ची जमीन कहीं नहीं बची है। इसके कारण बारिश का पानी जमीन में नहीं जा पाता है। यह पानी नालों के माध्यम से यहां से निकल जाता है। बारिश के पानी को रोकने के लिए वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की जानी चाहिए। अरावली से आने वाले बारिश के पानी का संचयन किया जाना चाहिए।

शशि यादव, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, सेक्टर एक मानेसर

chat bot
आपका साथी