कूड़ा नहीं उठने से कचराघर बना शहर

जगह-जगह कूड़े को नहीं उठाए जाने के कारण शहर के लोग परेशान हैं। कई सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने तो यह शिकायत की ही है सत्तासीन पार्टी भाजपा के प्रवक्ता भी कूड़ा नहीं उठाए जाने को लेकर रोष प्रकट कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक ने कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण हो रही परेशानियों के बाबत मुख्यमंत्री से गुहार लगाए जाने की बात की है। सेक्टर 22 बी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भीम सिंह यादव कहते हैं कि कूड़ा कई-कई दिन तक नहीं उठाए जाने के कारण सेक्टर का बुरा हाल है। बीमारियां फैलने का अंदेशा है। नगर निगम से कई बार गुहार लगा चुका हूं मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 06:44 PM (IST)
कूड़ा नहीं उठने से कचराघर बना शहर
कूड़ा नहीं उठने से कचराघर बना शहर

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : जगह-जगह पडे़ कूड़े को नहीं उठाए जाने के कारण शहर कचरा घर बन गया है। इस समस्या को लेकर कई सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने शिकायत की है। सेक्टर-22 बी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भीम सिंह यादव ने कहा कि कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण सेक्टर का बुरा हाल है। बीमारियां फैलने का अंदेशा है। नगर निगम से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

सेक्टर-23 ए के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि सेक्टर से लेकर मेन रोड बस स्टैंड पर काफी दिन से कचरा पड़ा हुआ है। बदबू और गंदगी की वजह से बस स्टैंड पर लोग खड़े नहीं हो पा रहे हैं। सेक्टर के भीतर भी बहुत कम सफाई कर्मचारी नजर आते हैं। गलियों में हफ्ते में दो बार ही सफाई कर्मचारी पहुंच पा रहे हैं। जवाहर नगर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नरोत्तम वत्स बताते हैं कि बिजली के अंडरग्राउंड केबल डाले जाने के कारण मिट्टी खोदकर छोड़ दिए जाने से परेशानी हो रही है। सेक्टर-21 की साधना ने बताया कि काफी कूड़ा यहां-वहां जमा हो रहा है। कूड़ा उठाने वाली कंपनी इको ग्रीन बहुत लापरवाही कर रही है। इनका ठेका रद करने की मांग की जाएगी। सेक्टरों में कई-कई दिन कूड़ा सड़ रहा है। कूड़ा डंपिग सेंटर से ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाने की जिम्मेदारी इको ग्रीन की है, मगर वे मनमानी कर रहे हैं। कूड़ा जमा होने के कारण प्रदूषण फैल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर को पत्र लिखा जाएगा।

- रमन मलिक, भाजपा प्रवक्ता

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी